शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता पर आया दिल, परिवार से बगावत करके बनी दूसरी बार दुल्हन, फ्लॉप हुआ करियर, हुई गुमनाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राज बब्बर (Raj babbar) की बेटी जूही बब्बर (Juhi Babbar) ने साल 2003 में रवींद्र पीपल के डायरेक्शन में बनी ‘काश आप हमारे होते’ (Kash… Aap Hamare Hote) फिल्म से डेब्यू किया था. इस फिल्म में जूही ने सोनू निगम (Sonu Nigam) के साथ लीड रोल में देखी गई थीं. हालांकि दुख इस बात का है ये फिल्म रिलीज तो हुई लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म की कहानी सहित इस फिल्म में काम करने वाले सभी कास्ट को सिरे से नाकार दिया. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. लेकिन इस फ्लॉफ फिल्म के गाने लोगों को काफी पसंद आये थे. खास कर फिल्म का टाइटल सॉन्ग ‘काश आप हमारे होते’ .

‘काश आप हमारे होते’ को लेकर आपको बेहद हैरान करने वाली एक बात आपको बता दें कि यह फिल्म बब्बर फैमिली के बेहद करीब है क्योंकि ये फिल्म सबसे पहले राज बब्बर की दूसरी वाइफ दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) करने वाली थीं. हालांकि वह ऐसा नहीं हो पाया.

पहले ही प्लानिंग में थी फिल्म
आईएमबीडी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘काश आप हमारे होते’ फिल्म की योजना 80 के दशक के अंत में बनाई गई थी. इस फिल्म को स्मिता पाटिल और राज बब्बर को लेकर लिखी गई थी हालांकि स्मिता अचानक निधन से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. और करीब 4 दशक बाद जब फिल्म की कहानी को रूप दिया गया तो राज की बेटी को लीड रोल में कास्ट किया. मजेदार बात ये भी है कि इस फिल्म में राज बब्बर भी हैं. वह इस फिल्म में सरदार तेजा सिंह बराड़ का रोल प्ले किया है.

आपको बता दें कि राज बब्बर ने अपनी लाइफ में दो शादियां की है. राज बब्बर की पहली शादी नादिरा बब्बर से हुई है. इस शादी से दो बच्चे जूही बब्बर और आर्य बब्बर हैं. हालांकि ये शादी टूटने के बाद राज ने दूसरी शादी स्मिता पाटिल की, जिनका लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. इस शादी से उन्हें एक बेटा है जिसका नाम प्रतीक बब्बर है. आपको ये भी बता दें कि राज के सभी बच्चों ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाई अगर अफसोस उनका कोई बच्चा फिल्मों में सफल नहीं पाया. जबकि उनकी बेटी भी अब बॉलीवुड में गुमनाम हो चुकी हैं.
” isDesktop=”true” id=”6226519″ >
पति नहीं चाहते कि एक्ट्रेस बने जूही
कहा जाता है कि राज बब्बर कभी भी अपनी बेटी को एक्ट्रेस के रूप में नहीं देखना चाहते थे. उन्होंने हमेशा कहा कि जब वह खुद अपनी फिल्म बनाएंगे तो वह उन्हें मौका देंगे. जूही के बारे में एक और खास बात बता दें कि जूही ने ‘काश आप हमारे होते’ के बाद पंजाबी और साउथ फिल्मों में काम किया लेकिन वह वहां फेल ही साबित हुई. बाद में फिल्मों असफल होने के बाद जूही ने घर बसाने का फैसला किया और उन्होंने स्क्रिप्ट राइटर बिजॉय नांबियार संग शादी की. जूही और बिजॉय नांबियार की शादी 27 जून 2007 को हुई थी. हालांकि शादी के 2 साल बाद 2009 में दोनों का तलाक हो गया.

दो बार रचाई शादी
बिजॉय नांबियार को तलाक देने के बाद जूही को एक बार फिर प्यार हुआ. टीवी अभिनेता अनूप सोनी को पसंद करने लगीं. जबकि वह जानती थीं अनूप सोनी पहले से ही शादीशुदा और दो बेटियों के पिता हैं. हालांकि उन्होंने परवाह नहीं की. साल 2011 में अनूप ने अपनी वाइफ रितु को तलाक देने के बाद उन्होंने जूही से दूसरी शादी रचाई. इस शादी से एक बेटा है. बता दें कि जूही की इस शादी से उनके पिता राज बब्बर बेहद खिलाफ थे हालांकि जूही ने उनकी परवाह किये बगैर अनूप संग शादी रचाई थी.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Raj babbar, Sonu nigam

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें