हाइलाइट्स
राजस्थान में एनआईए की बड़ी कार्रवाई
कुख्यात गैंगस्टर विक्रम लादेन के घर भी दी दबिश
एनआईए को गैंगस्टर कपिल पंडित की भी तलाश है
विष्णु शर्मा.
जयपुर. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को सुबह राजस्थान के विभिन्न शहरों में कुख्यात बदमाशों की तलाश में सघन छापामारी अभियान चलाया. बताया जा रहा है कि एनआईए ने केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के 6 राज्यों में करीब 122 ठिकानों पर छापेमारी की है. इनमें राजस्थान में करीब आधा दर्जन जिलों में छापेमारी की गई हैं. एनआईए ने राजस्थान के श्रीगंगानगर, अलवर, बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जयपुर और चूरू में छापेमारी की है.
इनमें उसने ज्यादातर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग से जुड़े गैंगस्टरों के ठिकानों पर छापा मारा है. इस दौरान कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इसके साथ ही आतंकी गतिविधियों और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों तस्करों के अन्य गैंगस्टर्स के संगठित गिरोह पर छापे मारे गए हैं. एनआईए की इस कार्रवाई से गैंगस्टर्स में हड़कंप मच गया. एनआईए ने रेड की इस कार्रवाई को अलसुबह अंजाम दिया.
आपके शहर से (जयपुर)

नागौर के इस मंदिर में होता है भूत-प्रेत से परेशान लोगों का इलाज! बुरी शक्तियों से मिलता है छुटकारा

Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, direct link से करें चेक

OMG: पक्षियों के लिए 6 मंजिला फ्लैट, यहां रहते है हजारों पक्षी, दाना-पानी का भी इंतजाम

राजस्थान के इस शहर में आसमान से हुई रेत की बारिश.. धुंध के आगोश में आया पूरा शहर

Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, जानें कितने स्टूडेंटस पास, यहां करें चेक

RBSE 8th Result 2023: खत्म हुआ 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार, इन वेबसाइट पर जारी हुआ 8वीं का रिजल्ट

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, रोल नंबर डालकर करें चेक

RBSE 8th Result 2023: A से D ग्रेड वाले स्टूडेंट्स होंगे पास, E1 और E2 वाले फेल

Dausa News: दौसा में दो युवतियों ने खाया जहर, एक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Rajasthan Politics: पायलट के तेवर का असर! पूर्व डिप्टी CM को बताया पार्टी का मजबूत स्तंभ; क्या बोले मंत्री?
दुल्हन से रेप: शादी से 5 दिन पहले मिला उम्रभर का दर्द, गहने लेने गई थी, ज्वेलर की बिगड़ गई नीयत
लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे अरविंद बिश्नोई को पकड़ा
जानकारी के अनुसार एनआईए ने जोधपुर में लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे अरविंद बिश्नोई को पकड़ा है. उसे उसके 8 मील क्षेत्र में स्थित किराए के मकान से दबोचा गया है. अरविंद बिश्नोई मूलतया भोजासर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम कर रहा था. एनआईए ने इसके साथ जोधपुर के पीपाड़ कस्बे में भी छापामारी की है. वहां से 2 लोगों को हिरासत लिया गया है. उनसे पीपाड़ थाने में पूछताछ की रही है.
चूरू में गैंगस्टर कपिल पंडित की हो रही है तलाश
एनआईए दो टीमों ने चूरू जिले के सादुलशहर के दो गांवों में दबिश दी. बताया जा रहा है कि यह दबिश सिद्धू मूसेवाला हत्या के मामले में दी गई. एनआईए वहां गैंगस्टर कपिल पंडित की तलाश कर रही है. एनआईए की टीम इससे पहले भी सादुलपुर आ चुकी है. वहीं श्रीगंगानगर के सादुलशहर सहित अनूपगढ़ में एनआईए ने दबिशें दी हैं. श्रीगंगानगर जिले में आधा दर्जन ठिकानों पर छापामारी कर कुछ लोगों को डिटेन किया गया है. इससे सटे हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में एनआईए एक संदिग्ध को लेकर उससे पूछताछ कर रही है.
कोटा में भी एनआईए टेरर लिंक के तार तलाश रही है
एनआईए की एक टीम बीकानेर भी पहुंची बताई. वहां एक वांछित के भागने का अंदेशा जताया जा रहा है. लेकिन इसकी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं कोटा में भी एनआईए टेरर लिंक के तार तलाश रही है. कोचिंग सिटी कोटा के विज्ञान नगर इलाके के कई ठिकानों पर एनआईए ने छापामारी की है. शहर के इस इलाके में पहले भी एनआईए कार्रवाई कर चुकी है.
गैंगस्टर विक्रम लादेन के घर पर दी दबिश
एनआईए ने अलवर जिले में कुख्यात गैंगस्टर विक्रम लादेन के घर पर दबिश दी है. एनआईए की इस कार्रवाई से बदमाशों में हड़कंप मच गया. एनआईए ने बहरोड़ के पहाड़ी गांव में दबिश दी है. गैंगस्टर विक्रम लादेन पर पिछले दिनों कोर्ट में फायरिंग हुई थी. यहां एनआईए की टीम को देखकर ग्रामीण सहम गए.
(इनपुट- चन्द्रशेखर व्यास, अशोक शर्मा, मनीष दाधीच, राजेन्द्र शर्मा और ओमप्रकाश मारू)
.
Tags: Crime News, Jaipur news, NIA, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 13:30 IST









