Damoh News: शादी समारोह में सांप के प्रेमी जोड़े की एंट्री से मची खलबली, वीडियो हुआ वायरल  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अर्पित बड़कुल, दमोह. मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रसीलापुर ग्राम में एक शादी समारोह के दौरान सांप का जोड़ा आयोजन पंडाल में घुस गया. जिसके बाद लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया. इस बीच शादी समारोह में शामिल हुए बाराती और मेहमान के बीच सांप के काटने डर भी सताने लगा. रसीलापुर में एक शादी समारोह के आयोजन में सुबह 10 बजे एक सांप का जोड़ा पंडाल में दिखाई दिया. इसे देख छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं इधर-उधर भागने लगी. वहीं मेहमानों की मेहमान नवाजी के बीच दो सांपो की एंट्री से लोगों में डर का माहौल बना रहा.

काले रंग के दो सांपों की हलचल को देख मेहमान भी दूर भाग खड़े हुए. इस दौरान शादी समारोह में शामिल हुए किसी मेहमान ने घटना का पूरा वीडियो मोबाइल फोन के कैमरे में कैद कर लिया. जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह पूरा घटनाक्रम हटा थाने के रसीलापुर गांव का बताया जा रहा है. गांव के 50 वर्षीय पुरुष छोटेलाल रजक ने बताया कि दरअसल यहां रजक परिवार में शादी थी. सुबह से बड़े ही धूमधाम से शादी विवाह की रस्में चल ही रही थी. इस बीच जहां शादी का टेंट लगा हुआ था वहां अचानक दो सांप दिखाई दिए. जिसके बाद लोग सांप-सांप कहकर भागने लगे और फिर शादी में आए एक रिश्तेदार युवक ने एक सांप को रेस्क्यू कर पकड़ लिया जबकि दूसरा सांप भाग गया.

बाद में पकड़े गए सांप को जंगल में छोड़ दिया गया. घटना के बाद से लोगों में इस बात की जोरों से चर्चा रही कि कहीं फिर से सांप ना आ जाए. बारातियों और मेहमानों को सांप का डर पूरे शादी कार्यक्रम के दौरान लगा रहा. हालांकि, कहीं से किसी प्रकार के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई और शादी का कार्यक्रम आगे चलता रहा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 13:37 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें