Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023: बिना मेरिट लिस्ट के जारी हुआ राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (Rajasthan RBSE Board 8th Result 2023). महीने भर के इंतजार के बाद आज यानी 17 मई 2023 को राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. पिछले साल की तरह इस साल भी बोर्ड ने टॉपर्स के नाम या मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है. राजस्थान बोर्ड 8वीं के सभी स्टूडेंट्स को ग्रेड के आधार पर पास व फेल घोषित करता है.

राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा 21 मार्च से 11 अप्रैल 2023 के बीच हुई थी (RBSE Rajasthan Board 8th Date Sheet 2023). इस साल 13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट भी जल्द घोषित होने की उम्मीद की जा रही है. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वह रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार करें.

राजस्थान बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कहां चेक करें?
राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट का सर्वर डाउन होने या इंटरनेट कनेक्शन न होने की स्थिति में बोर्ड रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है. रिजल्ट आपके फोन पर भेज दिया जाएगा.

आपके शहर से (जयपुर)

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें? (How to check RBSE 8th Result 2023)
राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर 8वीं रिजल्ट सिर्फ 5 स्टेप्स में चेक किया जा सकता है.
1- राजस्थान बोर्ड 8वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2- होमपेज पर नजर आ रहे राजस्थान 8वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें.
3- वहां मांगे गए जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें.
4- राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट 2023 आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा.
5- रिजल्ट में दर्ज अंक, ग्रेड, नाम, विषय आदि की जानकारी को अच्छी तरह से चेक कर लें. फिर डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाल लें.

एसएमएस से भी चेक कर सकते हैं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट
कई बार रिजल्ट जारी होते ही सर्वर पर लोड बढ़ जाता है. इस वजह से वेबसाइट क्रैश हो जाती है. इस स्थिति में भी छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. राजस्थान बोर्ड 8वीं के छात्र इंटरनेट कनेक्शन न होने पर SMS के जरिए अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ‘RESULT (space) RAJ8 रोल नंबर’ टाइप कर 56263 पर भेजना होगा.

राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं की मार्कशीट में क्या चेक करें? (RBSE Rajasthan Board Marksheet 2023)
स्टूडेंट का नाम
अपना रोल नंबर
कुल विषय (जिनकी परीक्षा दी है)
अपने पिता का नाम
अपनी मां का नाम
अपनी जन्म तिथि
अपने स्कूल का नाम
प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
ग्रेड (ए, बी, सी, डी, ई1, ई2)

ये भी पढ़ें:
राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट कैसे चेक करें, नोट करें स्टेप्स
राजस्थान बोर्ड 8वीं में नहीं देगा नंबर, मिलेगी ग्रेड, 13 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म

Tags: Rajasthan Board of Secondary Education, Rajasthan Board Results, RBSE

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें