Jharkhand Weather Update: झारखंड में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल, रांची समेत 14 जिलों में पारा 40 डिग्री पार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची में गर्मी का सितम जारी है. गर्मी ऐसी है कि मंगलवार को जिला मुख्यालय के बाहर एक व्यक्ति बेहोश होकर अचानक गिर पड़ा. वहीं, सदर अस्पताल में भी सिर दर्द व नाक से खून आने की समस्या से ग्रसित लोगों का जमावड़ा लग रहा है. वहीं, फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है. मंगलवार को राजधानी रांची का तापमान पहली बार 40 डिग्री पार गया, तो वहीं अन्य 13 जिलों का तापमान भी 40 से अधिक रहा.

रांची मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने News18 Local को बताया कि मंगलवार को 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री पार जा चुका है. लोगों को काफी सचेत रहने की जरूरत है. दोपहर में 12 से 3 के बीच घर से बाहर किसी भी हाल में ना निकले. इससे पूरी संभावना है कि आपको हीट स्ट्रोक लगेगा. राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवा तापिश बढ़ा रही है और आने वाले 4- 5 दिनों में भी तापमान में गिरावट की कोई संभावना नहीं है.

मंगलवार रहा सबसे गर्म दिन
अभिषेक आनंद ने बताया कि अब तक का मंगलवार सबसे गर्म दिन रहा है. राजधानी रांची का पारा जहां 40.3 डिग्री चला गया. वहीं, अन्य 13 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार गया. सबसे अधिकतम तापमान डाल्टनगंज का 44.1 डिग्री रहा. पिछले 48 घंटों के अंदर 4 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी अधिकतम तापमान में देखी गई है. इस दौरान लोग घर पर ही रहें और अधिक से अधिक पेयजल का सेवन करें. गर्म चीजों को खाने से बचें. अगर बाहर निकलना है तो आवश्यक चीजें जैसे टोपी व पूरे शरीर को अच्छे से ढक कर ही बाहर निकलें.

कहां रहा कितना तापमान
मंगलवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रहा तो देवघर तापमान का 43.1 डिग्री रहा. इसके अलावा गढ़वा 42.8 डिग्री, गिरिडीह 42.4 डिग्री, गोड्डा 44 डिग्री, गुमला 40.9 डिग्री, हजारीबाग 39.5 डिग्री, खूंटी 39.4 डिग्री, लातेहार 40.7 डिग्री, लोहरदगा 40.2 डिग्री, पाकुर 39.6 डिग्री, रामगढ़ 41.9 डिग्री, साहिबगंज 37 डिग्री, सिमडेगा 40.5 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम 41.8 डिग्री , डाल्टनगंज 44.1 डिग्री और जमशेदपुर 42.2 डिग्री रहा.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 12:46 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें