1984 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में, पॉपुलर मूवीज की थीं कॉपी? 4 में जया प्रदा का है लीड रोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

1984 Top Five Bollywood Movies: हॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के रीमेक बनाने का ट्रेंड बॉलीवुड में काफी पुराना है. दशकों पहले ऐसी कई सुपरहिट फिल्में बनी थीं, जो पॉपुलर फिल्मों की कॉपी थीं या फिर उनसे प्रेरित थीं. उन्हें आधिकारिक रीमेक होने का दर्जा नहीं मिलता था, क्योंकि उस दौर में इंटरनेट जैसे तंत्र के अभाव में कोई जान नहीं पाता था फिल्म की कहानी कब और कहां से उठाई गई थी. साल 1984 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली उन 5 हिंदी फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिनमें धर्मेंद्र (Dharmendra), जितेंद्र, प्राण, मिथुन चक्रवर्ती और जया प्रदा (Jaya Prada) जैसे सितारों ने काम किया था. ये फिल्में चर्चित मूवीज की नकल हैं.

01

नई दिल्ली: रीमेक फिल्में बनाने का चलन नया नहीं है, बॉलीवुड में 80-90 के दशक से पहले भी खूब रीमेक मूवीज बनती थीं. आज फर्क सिर्फ इतना है कि अगर कोई निर्माता, निर्देशक या लेखक किसी फिल्म की कहानी कॉपी करता है या चोरी करता है, तो वह आसानी से पकड़ा जा सकता है. उसे कॉपी राइट के अधिकारों का उल्लंघन करने पर मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है, लेकिन पुराने समय में तकनीक और तंत्र इतना विकसित नहीं था कि कॉपी राइट उल्लंघन के मामलों को सुलझा सके. हैरत की बात है कि साल 1984 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 5 फिल्में किसी-न-किसी फिल्म की रीमेक थीं या उनकी कहानियों से प्रेरित थीं.

02

धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, डैनी डेन्जोंगपा के अभिनय से सजी फिल्म ‘जागीर’ 1984 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म में प्राण का भी अहम रोल है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही. फिल्म की कहानी खजाने की तलाश के इर्द-गिर्द बुनी गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 1976 में इस फिल्म को ‘तीन फरिश्ते’ नाम से लॉन्च किया गया था, जिसमें पहले धर्मेंद्र के साथ विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन को लेने का निर्णय किया गया था. इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘द थ्री मस्केटीयर्स’ से प्रेरित है. किसी वजह से फिल्म पर काम 1979 में शुरू हुआ जो 1984 में ‘जागीर’ नाम से रिलीज हुई. अगर ‘जागीर’ हॉलीवुड फिल्म ‘द थ्री मस्केटीयर्स’ की आधिकारिक रीमेक नहीं है, तो इसकी कहानी कॉपी ही मानी जाएगी.

03

जितेंद्र, जया प्रदा और श्रीदेवी स्टारर ‘तोहफा’ साल 1984 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. यह फिल्म साल 1982 में आई तेलुगू फिल्म ‘देवता’ की रीमेक बताई जाती है. इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन करीब 9 करोड़ रुपये है.

04

साल 1984 में आई फिल्म ‘मकसद’ उस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म थी, जिसमें राजेश खन्ना, जितेंद्र, प्राण, श्रीदेवी और जया प्रदा का लीड रोल है. फिल्म की कहानी अमीर बाप के लड़के राजेश्वर और गरीब लड़के तिलक की कहानी है. कहते हैं कि यह फिल्म 1983 में आई तेलुगू फिल्म ‘मुंडाडुगू’ की रीमेक है. फिल्म ने करीब 4 करोड़ 25 लाख रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

05

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘शराबी’ साल 1984 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. फिल्म में प्राण और जया प्रदा का भी खास रोल था. यह प्रकाश मेहरा के साथ बिग बी की 6वीं फिल्म थी. फिल्म का गाना ‘दे दे प्यार दे’ 1981 की फिल्म ‘जेल यात्रा’ के गाने ‘नही लगता..’ से प्रेरित था. इस फिल्म की कहानी हॉलीवुड फिल्म ‘आर्थर’ से प्रेरित है.

06

‘धर्म और कानून’ 1984 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, आशा पारेख और जया प्रदा के अभिनय से सजी यह फिल्म साल 1982 में रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘आरंभम’ से प्रेरित होकर बनाई गई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें