‘विक्रमादित्य’ को जब लोगों ने किया रिजेक्ट, एक्टर ने लौटा दिए 50 करोड़, ‘आदिपुरुष’ से फिर बढ़ी उम्मीदें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 2015 की रिलीज ‘बाहुबली’ (Baahubali) के बाद प्रभास (Prabhas) छा गए थे. वह साउथ डायरेक्टर्स की पहली पसंद बन गए थे. इस फिल्म के बंपर सफलता के बाद लोगों को प्रभास की अन्य फिल्मों जैसे ‘साहू और ‘राधे श्याम’ से काफी उम्मीदें थी. हालांकि भारी भरकम बजट में बनीं प्रभाष की इन दोनों ही फिल्मों ने दर्शकों को काफी निराश किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी. लेकिन आपको पता है कि इन फिल्मों असफलता के बाद प्रभास ने अपने पे चेक से एक बड़ी रकम वापस कर दी. जी हां, क्या आप जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर राधे श्याम की नाकामी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक्टर ने अपनी सैलरी से 50 करोड़ लौटा दिया था.

आपको बता दें कि प्रभास  ने पहली बार ज्योतिषी का रोल प्ले किया था. उनके किरदार का नाम विक्रमादित्य था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘राधे श्याम’ में विक्रमादित्य के रोल के लिए प्रभाष को 100 करोड़ फीस मिली थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की एकदम फ्लॉप साबित हुई. भारी बजट में बनी इस फिल्म से निर्माताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा था. ऐसे में मेकर्स टीम की मदद करने के लिए प्रभाष ने अपनी आधी फीस वापिस कर दिया था.

सोशल मीडिया पर हुईं खूब तारीफें
खबरों के मुताबिक, राधे श्याम के निर्माताओं को 100 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और अभिनेता ने उन्हें आधी रकम देकर उनकी मदद की. यह भी कहा गया कि उनकी फीस वापस करने के लिए निर्माताओं या डिस्ट्रीब्यूटर्स की ओर से कोई बाध्यता नहीं थी, लेकिन उन्होंने फिर भी किया. हालांकि, मेकर्स ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन जैसे ही यह खबर सामने आई, कई फैंस ने उनकी तारीफ की. उनकी फीस वापस करने के उनके इशारे की सोशल मीडिया पर नेटिज़न्स ने खूब सराहा था.

गौरतलब है कि फिल्म राधे-श्याम 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी. साइंस-फिक्शन पीरियड ड्रामा को राधा कृष्णा कुमार ने निर्देशित किया था. 350 करोड़ के बड़े बजट में तैयार की गई इस फिल्म में पूजा हेगड़े प्रभाष की गर्लफ्रेंड बनी थीं. इनके अलावा फिल्म में भाग्यश्री, सत्याराज, कृष्णम राजू, रजपति बाबू, सचिन खेडेकर, प्रियदर्शनी, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर जैसे कई एक्टर ने अहम किरदार निभाएं थे.

आदिपुरुष से जगी उमींदें
प्रभास जल्द ही ओम राउत की फिल्म आदिपुरुष में दिखने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म अगले महीने 16 जून को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी. इस फिल्म में प्रभाष पहली बार एक्ट्रेस कृति सेनन और सैफ अली खान स्क्रीन शेयर करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभाष की आने वाली ये फिल्म  600 करोड़ में बनाई गई है. इस फिल्म पर राधे श्याम से दो गुना पैसा लगा है. अब देखना होगा कि प्रभाष की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गुल खिलाती है. फिल्म में भगवान राम के अवतार में प्रभाष को दर्शक पसंद करते हैं या फिर विक्रमादित्य के किरदार की लोग उन्हें इग्नोर कर देंगे.

Tags: Actor Prabhas, Prabhas

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें