शॉर्ट्स पहनकर कभी न करें फ्लाइट में सफर, फ्लाइट अटेंडेंट ने बताई वजह, कहा-आपकी सेहत के लिए जरूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


समय की बचत और आरामदायक सफर के लिए ज्‍यादातर लोग फ्लाइट की यात्रा पसंद करते हैं. इस दौरान शॉर्ट्स पहनना एक आरामदायक विकल्प की तरह लग सकता है. लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंड ने इसे लेकर सचेत किया है. उनके मुताबिक, कभी भी शार्ट्स पहनकर प्‍लेन में सफर नहीं करना चाह‍िए. यह आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी है, इसके बावजूद हम यह गलत‍ियां करते हैं.जान‍िए ऐसा क्‍यों नहीं करना चाह‍िए ?

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एरिज़ोना के रहने वाले फ्लाइट अटेंडेंट टॉमी सिमाटो ने टिकटॉक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्‍हेांने बताया कि फ्लाइट से यात्रा करते समय किन चीजों का ध्‍यान रखना चाह‍िए. सिमाटो ने कहा, बेशक आपको यह आरामदायक लग सकता है लेकिन ऐसे कपड़े पहनने से आपका शरीर उन बैक्टीरिया के संपर्क में आ जाता है जो हवाई जहाजों में मौजूद होते हैं. यह आपको बीमार कर सकते हैं. इसल‍िए अगर आपने पैंट पहन रखी है तो आप कई तरह की बैक्टीरिया और रोगाणुओं से बच सकेंगे.

विंडो पर सिर झुका कर कभी न सोएं
सिमाटो ने कहा, कभी भी हवाई जहाज की खिड़की पर सिर झुका कर नहीं सोना चाहिए. क्‍योंकि वहां भारी मात्रा में कीटाणु हो सकते हैं. आपको नहीं पता कि आपसे पहले इसे किसने हाथ लगाया है. कितने लोगों और बच्चों ने अपने हाथ खिड़की और अन्य चीजों पर रखे होंगे. इसल‍िए जब आप झपकी लेने के लिए सिर टिकाते हैं तो यह बैक्‍टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. आपको बीमारियां दे सकते हैं. विंडो की तरह ही कई तरह के लोग सीट पर बैठते हैं. उन्‍हें बीमार‍ियां हो सकती हैं, जो अगर आप शार्ट्स पहनकर बैठे तो आप को भी संक्रमित कर सकती हैं.

नैपकिन या टिश्यू से ही फ्लश बटन दबाएं
क्रू मेंबर ने बाथरूम को विमान के सबसे गंदे स्‍थानों में से एक बताया. उन्‍होंने कहा कि फ्लश बटन और टॉयलेट फ्लश को कभी नंगे हाथों से न छूएं. ईमानदारी से कहें तो यह बेहद गंदा और बहुत ही गंदा है. इसलिए जब आप फ्लश करें तो शौचालय में नैपकिन या टिश्यू का इस्तेमाल करें. इतना ही नहीं, यात्रा के दौरान हाइड्रेटेड रहें. हर उड़ान के लिए लगभग 470 मिलीलीटर पानी आपको जरूर पीना चाह‍िए. कभी भी यात्रा के दौरान अगर बुखार जैसा महसूस हो तो तुरंत क्रू मेंबर को बताएं. वे आपकी मदद करेंगे.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें