कस्‍टमर का इंतकाम, दुकानदार ने दी गारंटी, पहली धुलाई में उतर गया शर्ट का कलर, तो ग्राहक ने इस तरह ल‍िया बदला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम शर्मा

उत्‍तर प्रदेश के अमरोहा में हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. दरअसल हुआ यूं कि 1 दिन पहले यानी सोमवार को गांव निवासी एक युवक ने एक नई शर्ट खरीदी थी. दुकानदार ने शर्ट देते समय कलर उतर जाने की गारंटी दी थी. लिहाजा शर्त धुलते ही उसका कलर उतर गया, जिसके बाद युवक शर्ट को लेकर दुकान पर पहुंचा. दुकानदार ने शर्ट को बदलने से मना कर दिया, जिसके बाद गुस्साए ग्राहक ने दुकान के बाहर आकर शर्ट में आग लगा दी और उसका वीडियो भी बनाया. जो अब सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हो रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सैद नगली थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक ने 1 दिन पहले यानी सोमवार को सैद नंगली मार्केट से एक नई शर्ट खरीदी थी. नई शर्ट खरीदने पर दुकानदार ने कलर उतर जाने की गारंटी दी थी, लेकिन ग्राहक द्वारा शर्ट को धोने के बाद ही शर्ट का कलर उतर गया. जिसके बाद ग्राहक शर्ट को लेकर दुकान पर पहुंचा, लेकिन दुकानदार ने शर्ट को बदलने से इनकार कर दिया.

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

” isDesktop=”true” id=”6222549″ >

ग्राहक ने कई बार शर्ट को बदलने की मिन्नतें की, लेकिन दुकानदार नहीं माना, जिसके बाद गुस्साए ग्राहक ने उक्त शर्ट पर दुकान के बाहर निकालकर आग लगा दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. उधर, पीड़ित ग्राहक का कहना है कि दुकानदार ने शर्ट देते समय कलर उतर जाने की गारंटी दी थी, लेकिन बाद में दुकानदार ने शर्ट को वापस नहीं किया. फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

Tags: Amroha news, UP news, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें