
Milk Storage in Fridge: हीटवेव में आए दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. पूरे भारत में ऐसी गर्मी पड़ रही है कि हर कोई बेहाल है. गर्मी की वजह से भूख भी कम लगने लगती है, और मन करता है कि सिर्फ ठंडी चीज़ें पिया जाए. इस मौसम में अगर पके हुए खाने को, या फिर फल और सब्जी को फ्रिज में न रखा जाए तो ये बेकार हो जाती है.
खासतौर पर दूध की बात करें तो इसके काफी जल्दी खराब होने का डर रहता है. इसलिए हम सबने देखा होगा कि दूध बॉयल करने के कुछ देर बाद ठंडा करके इसे फ्रिज में डाल दिया जाता है. वजह यही है कि अगर इतनी गर्मी में दूध फ्रिज से बाहर रहेगा तो ये फट जाएगा.
जिस किसी के घर में फ्रिज है, वह सब फ्रिज में ही दूध रखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ऐसे होंगे जिन्हें ये मालूम होगा कि दूध को फ्रिज के किस हिस्से में रखना सबसे सही होता है. यकीनन सालों से फ्रिज इस्तेमाल करने वाले भी इसका सही जवाब नहीं जानते होंगे. आइए हम आपकी मदद करते हैं.
‘Eat this, Not that’ आर्टिकल में USDA फूड सेफ्टी एक्सपर्ट मेरेडिथ कैरोथर्स इस बारे में कुछ सलाह देते हैं. कैरोथर्स का कहना है कि आपके फ्रिज के अंदर अलग-अलग तापमान का मायने अलग-अलग है. आप अपने फ्रिज के अंदर का टेम्प्रेचर तो नहीं माप पाते हैं, लेकिन आपको ये पता होना चाहिए कि दूध को 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे रखना चाहिए, ताकि दूध खराब न हो.
दूध के लिए कौन-सा सेक्शन सही?
फ्रिज में दूध को उस सेक्शन में रखना चाहिए जो फ्रिज का सबसे ठंडा एरिया है. फ्रिज का सबसे ठंडा एरिया उपर का हिस्सा होता है. ठंडक की शुरुआत ऊपर के सेक्शन से होती है. इसलिए हमेशा उपर के हिस्से में दूध रखना सबसे सेफ माना जा सकता है.
.
Tags: Portable gadgets, Tech Knowledge, Tech news hindi
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 16:12 IST









