Air Pollution: द‍िल्‍ली-NCR की हवा हुई खराब, खतरनाक श्रेणी में पहुंचा AQI लेवल, अगले दो घंटे में इन इलाकों में होगी हल्‍की बार‍िश, जानें मौसम का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

धूल भरी आंधी की वजह से द‍िल्‍ली एनसीआर की हवा हुई खराब
द‍िल्‍ली एनसीआर के क्षेत्रों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं धूल भरी तेज हवाएं
द‍िल्‍ली में कल हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहेंगे

नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को चली धूल भरी आंधी ने हवा का लेवल खराब कर द‍िया है. हवा में पीएम10 का स्‍तर बहुत तेजी के साथ बढ़ा है. द‍िल्‍ली में कल मंगलवार शाम 4 बजे तक वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 254 मापा गया है, जोक‍ि आज बुधवार सुबह 7 बजे 406 को पार कर गया है. वायु प्रदूषण के स्‍तर में हुई यह बढ़ोतरी राजधानीवास‍ियों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के ल‍िए बेहद ही परेशानी वाली बन गई है. हालांक‍ि मौसम व‍िभाग ने अगले दो घंटे के भीतर उत्तरी दिल्ली (नरेला, बवाना, अलीपुर), गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) बड़ौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना जताई है. आज मौसम साफ रहने और अध‍िकतम व न्‍यूनतम तापमान 27 और 41 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड होने का पूर्वानुमान भी जताया है.

Delhi Weather: द‍िल्‍ली NCR में छाया धूल का गुब्बार, प्रदूषण लेवल बढ़ा, हल्‍की बार‍िश के बाद हवा में ठंडक, जानें कैसा रहेगा 3 द‍िन मौसम का हाल

केंद्रीय प्रदूषण न‍ियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की मानें, तो कल मंगलवार को द‍िल्‍ली में पीएम10 का लेवल सभी 39 मॉनीटर‍िंग स्‍टेशनों से शाम 4 बजे तक वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 254 मापा गया था. लेक‍िन राजधानी में चली धूल भरी आंधी से वायु में धूल इतनी बुरी तरह से म‍िक्‍स हो गई क‍ि इसका स्‍तर आज बुधवार सुबह के वक्‍त बहुत खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

द‍िल्‍ली में सुबह 7 बजे का एक्‍यूआई लेवल 406 र‍िकॉर्ड क‍िया गया है जोक‍ि स्‍वास्‍थ्‍य के ल‍िहाज से बेहद ही खतरनाक माना जाता है. इस श्रेणी में वायु प्रदूषण स्‍वास्‍थ्‍य के ह‍िसाब से आपातकालीन स्थिति की स्‍वास्‍थ्‍य चेतावनी देने वाला होता है ज‍िससे हर किसी के प्रभावित होने की संभावना अधिक होती है. वहीं अगर यही हालात रहते हैं तो द‍िल्‍ली एनसीआर में वायु प्रदूषण से लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

सीपीसीबी के आंकड़ों की माने तो कल मंगलवार को द‍िल्‍ली के अलावा अन्‍य शहरों का एक्‍यूआई लेवल भी अन्‍य द‍िनों के मुकाबला बहुत ज्‍यादा र‍िकॉर्ड क‍िया गया जोक‍ि अंबाला में 206, बागपत में 261, बल्‍लभगढ़ में 179, भ‍िवानी 241, चंडीगढ़ में 202, फरीदाबाद 180, गाज‍ियाबाद 296, ग्रेटर नोएडा 318, गुरुग्राम 268, हापुड़ 157, कैथल 231, करनाल 258, मानेसर 219, मेरठ 190, मुरादाबाद 178, मुज्‍ज्‍फरनगर 278, पानीपत 228, रोहतक 248, स‍िरसा 309, सोनीपत 182, यमुनानगर 237 मापा गया.

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक अगले दो घंटे के भीतर नॉर्थ दिल्ली जैसे क‍ि नरेला, बवाना, अलीपुर के इलाकों के अलावा हर‍ियाणा के गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा (हरियाणा) और उत्‍तर प्रदेश के बड़ौत, बागपत, खेकड़ा (यूपी) के अलग-अलग इलाकों में अगले दो घंटों के भीतर हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज मौसम साफ रहने और अध‍िकतम व न्‍यूनतम तापमान 27 और 41 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड होने का पूर्वानुमान भी जताया है.

वहीं, कल बृहस्‍पत‍िवार को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए (Generally cloudy sky with Light Rain or Drizzle) रहने का अनुमान जताया गया है. साथ ही 19 से 21 मई तक आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है. मौसम व‍िभाग ने 22 मई को आंशिक तौर पर बादल छाये रहने की संभावना जताई है.

Tags: Air Pollution AQI Level, Delhi news, Delhi weather, Delhi-NCR region, Weather Udpate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें