
नई दिल्ली. अनुपम खेर व अहाना कुमरा स्टारर शॉर्ट हैप्पी बर्थडे एफएनपी मीडिया द्वारा रिलीज हुई. इस लघु फ़िल्म को दर्शकों द्वारा काफी सराहा जा रहा है. यह एक रहस्यमयी फिल्म है जो आपको ध्यान से देखने पर मजबूर कर देगी. फिल्म में अनुपम खेर ने रतो नामक और अभिनेत्री अहाना कुमरा ने बेथ नामक किरदार निभाया है जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है.
हैप्पी बर्थडे रिलीज से उपरांत न्यू यॉर्क सिटी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल व पेरिस प्ले फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हो चुकी है और इस फ़िल्म को बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवार्ड और अनुपम खेर को भी सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड मिला है. फिल्म का निर्माण एफएनपी मीडिया के बैनर तले हुआ है और इसके प्रोड्यूसर विकास गुटगुटिया है जो की फर्न्स एन पेटल्स व एफएनपी मीडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर है, वहीं इस फिल्म के सह-निर्माता गिरीश जौहर है.
विकास गुटगुटिया ने कहा कि अनुपम काफी अनुभवी कलाकार हैं, उनके साथ काम करना एक सपना पूरा करने जैसा है उन्होंने अपने किरदार रतो को इतनी खूबी से निभाया है की आप उसे देखते रहना पसंद करोगे. एफएनपी मीडिया, बहुचर्चित ब्रांड फर्न्स एन पेटल्स का वेंचर है जो शोर्ट फिल्म, वेब शृंखला व टीवी कमर्शियल के निर्माण में अग्रसर है.
.
FIRST PUBLISHED : January 17, 2023, 00:31 IST








