बेइज्जत कर टीम से निकाला, करियर हुआ खत्म, दिग्गज बल्लेबाज ने धोनी पर साधा निशाना, कहा- मैं आउट नहीं हुआ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग में अलग ही रंग में नजर आ रहे हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने इस सीजन में बेहद कम गेंद खेली है लेकिन छक्के जमकर लगाए हैं. धोनी ने इस सीजन गेंदबाजों की 200 के स्ट्राइक रेट से पिटाई की है. पूर्व कप्तान केविन पीटरसन से माही का टसल हर किसी को पता है. एक बार फिर से उन्होंने पुरानी बात को उठाया है.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पूरी दुनिया में घूम घूम कर टी20 लीग में खेला है. इंडियन प्रीमियर लीग में भी वो खेल चुके हैं और मैच के दौरान कमेंट्री भी करते नजर आए हैं. महेंद्र सिंह धोनी और केविन पीटरसन के बीच का एक किस्सा बेहद मशहूर है. जब दोनों ही इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव थे तो इंग्लैंड के लॉड्स मैदान में टेस्ट मैच के दौरान एमएस धोनी ने उनको आउट कर दिया था. हालांकि थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करा दिया था.

Tags: Kevin Pietersen, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें