HBSE 10th Result 2023: पानीपत का नाम शिवानी और तमन्ना ने किया रोशन, संयुक्त रूप से हासिल किया तीसरा स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुस्कान/पानीपत.हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा का परिणाम आज घोषित किया गया. हरियाणा की बेटियों ने फिर से बाजी मारी है. हर क्षेत्र में बेटियां बेहतर कर रही हैं. हर बार की तरह इस बार बोर्ड के परीक्षा परिणाम में भी बेटियों ने अपना डंका बजाया है. न सिर्फ शहरी बल्कि ग्रामीण आंचल में भी बेटियों ने ही शानदार परिणाम हासिल किया है.जिसमें पानीपत की 2 छात्राओं ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है.

कवि गांव स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल की छात्रा शिवानी शर्मा और गांव करहंस स्थित आशादीप आदर्श हाई स्कूल की छात्रा तमन्ना ने 496 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप थ्री में अपनी जगह बनाई है. हालांकि इस बार तीसरे स्थान पर कुल 8 विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है . हालांकि प्रदेश का इस बार कुल रिजल्ट 65.43 फीसदी रहा है. जबकि प्राइवेट परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 फीसदी रहा है.

अभी तो सिर्फ शुरुआत है
गांव करहंस स्थित आशादीप आदर्श हाई स्कूल की छात्रा तमन्ना ने बताया कि उसके पिता सत्य नारायण एक निजी कॉलेज में लाइब्रेरियन हैं. माता गृहिणी है. तीसरा रैंक में मेरे परिजनों और शिक्षकों का योगदान है. इन्हीं की बदौलत मैं ये हासिल कर सकी हूं .मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं. मेरी सफलता का राज है कि मैंने टाइम टेबल के अनुसार अपना काम किया. स्कूल के अलावा भी मैंने 6 से 8 घंटे पढ़ाई की है. मोबाइल फोन न के बराबर ही प्रयोग किया है. दोनों ही छात्राएं अब आगे भी मेहनत कर न सिर्फ अपना,अपने परिवार का बल्कि प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं. इनका मानना है कि ये तो बस शुरुआत भर है अब बहुत आगे जाना है.

.

FIRST PUBLISHED : May 17, 2023, 00:06 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें