नेपाली नौकरों ने मालिकों के नाक में किया दम, जेवर कैश के साथ लाइसेंसी गन लेकर हुआ फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

नेपाली नौकरों ने मालिकों के नाक में किया दम
जेवर कैश के साथ लाइसेंसी गन लेकर हुआ फरार

नई दिल्ली. चंडीगढ़ में नेपाली नौकरों के नापाक हरकतों ने मालिकों के नाक में दम कर रखा है. हाल ही में डी.आ.जी कोठी के पास चोरी का मामला सामना आया था. वह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि चंडीगढ़ रोड स्थित एक स्टील करोबारी के यहां से भी कुछ ऐसी ही घटना सुनने को मिली है. बताया जा रहा है कि पुराने नौकर की जगह आए नए नौकर ने मालिक को लाखों की चपत लगा दी है.

वारदात के समय नहीं था कोई घर:

इस घटना के दौरान घर का हर सदस्य बाहर था. मालिक की बहु जब घर आई तो खुली अलमारियों एवं बिखरे सामान को देख हक्का-बक्का रह गई. उसने इस घटना की जानकारी अपने ससुर और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नेपाली नौकर प्रेम बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

यह भी पढ़ें- ‘सिर्फ 3 महीने हैं… नहीं तो नौकरी से निकाल देंगे…’, इस राज्य के पुलिस जवानों को सख्त चेतावनी

लाखों का सामान हुआ चोरी:

घर के मालिक मक्खन सिंह का कहना है कि उनकी खुद की स्टील की फैक्ट्री है. घर में उनके अलावा उनका बेटा और बहु है. हाल ही में उनका पुराना नौकर गांव चला गया था. लेकिन जाने से पहले उसने ही प्रेम बहादुर को काम पर रखवाया था.

घटना के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोमवार को वह और उनका बेटा फैक्ट्री चले गए थे. वहीं उनकी बहु घर पर ही थी, लेकिन शाम को जब वह नजदीकी गुरुद्वारे में अरदास के लिए गईं तब उनके नौकर ने इस घटना को अंजाम दिया.

घर से जाते वक्त प्रेम बहादुर करीब 10 तोले सोने, दो लाख कैश और लाइसेंसी गन साथ ले गया है. पुलिस को इसकी जानकारी सी.सी.टी.वी कैमरे के खगालने पर मिली है. सी.सी.टी.वी में देखा जा सकता है कि बहादुर सामानों से भरे बैग के साथ पिछले दरवाजे से बाहर निकल रहा है.

दस्तावेज भी उड़ाए:

मालिक के अनुसार जाते-जाते प्रेम बहादुर अपने दस्तावेज और फोटो भी ले गया है. पुराने नौकर ने बहादुर के सभी दस्तावेज मालिक को उपलब्ध कराए थे. पुलिस वेरिफिकेशन संबंधित बातचीत भी हो गई थी, लेकिन वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा होता. उससे पहले ही वह सामान के साथ गोल हो गया.

Tags: Chandigarh, Gold, Nepal, Thief

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें