02

सड़क हादसे में जान गंवाने वाली महिला पुलिस जुनोमनी राभा, ‘लेडी सिंघम’ या ‘दबंग कॉप’ के नाम से मशहूर थी. वह मोरीकोलोंग पुलिस चौकी की प्रभारी थी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कदम उठाती थी. जाखलाबांधा पुलिस थाने के प्रभारी पवन कालिता ने कहा, ‘देर रात करीब ढाई बजे हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस गश्ती दल मौके पर पहुंचा और उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.’ (Junomani Rabha Facebook)
Author: Up Head Line
Views: 26








