India-China LAC Row: दौलत बेग ओल्डी में मिले भारत और चीन के सैन्य अधिकारी, जानें क्या हुई बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच मंगलवार को दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में डिविज़न कमॉडर स्तर की वार्ता हुई. इस बैठक में दोनों देशों के मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों ने पूर्वी लद्दाख सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर मौजूदा हालात सहित कई मुद्दो पर चर्चा की.

रक्षा सूत्रों के मुताबिक, यह वार्ता रूटीन बातचीत का हिस्सा थी, जो दोनों पक्षों द्वारा पूर्वी लद्दाख सेक्टर में कोर कमांडर स्तरीय वार्ता के 18वें दौर के आयोजन के कुछ सप्ताह बाद हुई है.

रक्षा सूत्रों ने बताया, ‘लद्दाख में एलएसी के सटे दौलत बेग ओल्डी सेक्टर में भारतीय सेना और चीनी सेना के मेजर जनरल स्तर के अधिकारियों की आज एक बैठक हुई. दोनों पक्षों ने दो पक्षों के बीच चल रहे गतिरोध को हल करने के तरीकों पर चर्चा की और प्रकृति में नियमित थी.’

बता दें कि वर्ष 2020 में पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारतीय चौकियों पर चीनी आक्रामकता के चलते नया गतिरोध शुरू हुआ था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में भारी तनाव देखा गया था. इस गतिरोध के तीन साल बीत जाने के बाद भी वहां हालात पूरी सामान्य नहीं हुए हैं.

एलएसी के हालात को लेकर हर महीने यहां ब्रिगेडियर स्तर की वार्ता होती है और हर तीन महीने में मेजर जनरल स्तर के सैन्य अधिकारी मुलाक़ात करते हैं. इसके अलावा विदेश मंत्रालय के स्तर पर कोर कमॉडर स्तर की वार्ता आयोजित की जाती है.

Tags: China Army, India china border dispute, LAC India China

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें