भीलवाड़ा में अगर आप से कोई मांगे रिश्वत, तो इस नंबर पर करें कॉल या फिर WhatsApp

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रवि पायक/ भीलवाड़ा.अक्सर कहा जाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ों ने अपना फैलाव इतनी गहराइयों तक पहुंचाया हुआ है कि आज हर जगह पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है. कहीं ना कहीं जागरूकता और जानकारी के अभाव में मासूम लोग इस भ्रष्टाचार की गिरफ्त में आखिर फस ही जाते है.ज्यादातर शहरी क्षेत्र के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रष्टाचार अधिक फैला हुआ होता है क्योंकि कहीं ना कहीं ग्रामीणों को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को लेकर कोई जानकारी नहीं होती है. ऐसे में उन्हें पता नहीं रहता है कि भ्रष्टाचारी रिश्वत मांग रहा है और अनजाने में वह भी उस रिश्वत खोर को रिश्वत दे देते है.

आपके शहर से (भीलवाड़ा)

इसको लेकर भीलवाड़ा की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जागरूकता को लेकर एक पहल की है.इसके तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम द्वारा एक सेमिनार का आयोजन किया गया. जिसमें आमजन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम के काम और रिश्वतखोर को कैसे पहचाना और उसके खिलाफ कैसे कार्रवाई करावें.वह कार्रवाई को लेकर किस प्रकार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम को सूचना दे, इसको लेकर जानकारी दी गई.

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण ने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टोलरेंस नीति के तहत और जनता के वाजिब कार्यो को करने की एवज में अधिकारी / कार्मिकों के रिश्वत लेने पर रोक लगाने के साथ ही उन पर कार्रवाई के लिए लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो चौकी भीलवाड़ा प्रथम और द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में शाहपुरा में सेमिनार का आयोजन किया. जिसमें भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह, डीएसपी शिव प्रकाश टेलर, निरीक्षक नरसी लाल मीणा ने आमजन को सही कार्य के लिए रिश्वत नहीं देने की जानकारी दी. ट्रेप कार्रवाईआय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने को प्रकरण और पद के दुरूपयोग से संबंधित मुकदमे से संबंधित कार्रवाईके संबंध में हर एक एंगल से जानकारी दी गई.

इसके साथ ही स्थानीय व्यक्तियों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के कार्यों को सराहा और भ्रष्टाचार के उन्मूलन में सहभागिता पर जोर दिया गया गया. वहां मौजूद लोगों ने मांग की राजस्थान सरकार द्वारा शाहपुरा को जिला घोषित किया गया है. अतः ब्यूरो की कार्यशाला पुनः आयोजित की जावे, जिस पर ब्यूरो के अधिकारियों को अवगत कराया गया. कार्यशाला में एसीबी के सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवी लाल जंगलिया, सहायक उप निरीक्षक रामपाल, हैडकांस्टेबल गोपाल जोशी, प्रहलाद कुमार व स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे.

रिश्वत मांगी जाने पर इस प्रकार कर सकते हैशिकायत
एएसपी चारण व डीएसपी टेलर ने लोगों को बताया कि उनसे काम करने के बदले रिश्वत की मांग करने पर स्थानीय कार्यालय के फोन नं. 01482-265687 और230310 पर या एसीबी रेंज कार्यालय के फोन नं. 0145-2622436 पर या ब्यूरो मुख्यालय के टोल-फ्री हैल्प लाईन नम्बर 1064 औरव्हाट्सएप नम्बर 9413502834 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं. अधिकारियों ने कहा कि उनके द्वारा ट्रेप कार्रवाईमें दी जाने वाली राशि ब्यूरो मुख्यालय स्तर से पुनः जल्दी ही वापस दी जायेगी.

Tags: Bhilwara news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें