
नरेश पारीक/ चूरू. आज के समय मे जहां हर कोई पैसे कमाने की दौड़ में लगा है वही राजस्थान के चूरू में एक लेबोरेट्री संचालक ऐसा है जो डायबिटीज की जांच बिल्कुल निःशुल्क कर रहा है. भले ही सुनने में थोड़ा अजीबो गरीब लगे लेकिन ये सत्य है. सेना सेस्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके राहुल कुमार कस्वां शहर में होने वाले सामाजिक कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाते हैं. कस्वां ना सिर्फ निःशुल्क अपनी लेबोरेट्री पर निःशुल्क डायबिटीज की जांच की सुविधा दे रहे हैं बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को अन्य जांचों पर भी 30% की छूट दे रहे हैं और चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रथम देह दान कर्ता भी है.
कस्वां की इस सोच और उनके द्वारा किए नवाचारों की आज हर कोई प्रशंसा कर रहा है.सैनिक लेबोरेट्री के संचालक राहुल कुमार कस्वां बताते है की करीब 3 साल पहले उन्होंने निःशुल्क डायबिटीज की जांच की शुरुआत की थी और आज करीब 8 से 10 लोग प्रतिदिन उनसे निःशुल्क डायबिटीज की जांच करवाने आते हैं.
जांच के पैसे कम फिर भी लोग बरतते है लापरवाही
पिछले करीब 3 साल से डायबिटीज की जांच निःशुल्क करने वाले राहुल कस्वां बताते हैं कि डायबिटीज की जांच महज 50 से 100 रुपए के बीच हो जाती है लेकिन लोग लापरवाही बरतते है और डायबिटीज पेशेंट बन जाते हैं ऐसे में उन्होंने निःशुल्क जांच करना प्रारंभ किया और मरीज और मरीज के साथ आने वाले लोग निःशुल्क डायबिटीज की जांच की सुविधा होने पर जांच करवा लेते है और समय रहते डायबिटीज पाएं जाने पर उपचार ले इसके आगामी दुष्परिणाम से बच सकते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 22:41 IST








