पटना. जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को साफ-साफ लहजों में चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सम्राट चौधरी अपने बयान को लेकर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. यही नहीं जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से भी आग्रह किया है कि अपने प्रदेश अध्यक्ष को समझाएं, राजनीति में मर्यादा नाम की भी चीज होती है.
दरअसल 14 मई को मुंगेर में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने संसदीय सीट मुंगेर में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को भोज दिया था जिसमें मांसाहारियों के लिए मीट-चावल और शाकाहारी लोगों के लिए शाकाहारी भोजन की व्यवस्था की गई थी. इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इसी भोज को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने चुटकीले अंदाज में निशाना साधा था और कहा था कि जदयू अब खात्मे की ओर है. चाहे कुछ भी कर ले राजद तो कुछ बचेगा भी लेकिन 2025 आते आते जेडीयू का नामों निशान मिट जायेगा. चौधरी ने कहा था कि ये लोग मीट-चावल खिला रहे हैं. लोगो को शराब प्रस्तुत किया जा रहा है.
सम्राट चौधरी के इसी बयान के बाद कि लोगों को मीट खिलाया जा रहा है शराब प्रस्तुत किया जा रहा है, ने जदयू को नाराज कर दिया है और इस बयान को लेकर सम्राट चौधरी पर जदयू ने हमला तेज कर दिया. इस बयान को लेकर जेडीयू ने माफी मांगने की चेतावनी दी है और कहा कि जो भी आरोप सम्राट चौधरी ने भोज को लेकर लगाया है उसका सबूत दें. अगर ऐसा नहीं करते है तो माफी मांगें नहीं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर से (पटना)

उनका जन्म आजादी की लड़ाई के वक्त हुआ था ? बाबा बागेश्वर पर बरसे नीतीश कुमार, जानें क्या कहा

कभी यहां के युवाओं के हाथों में होती थी बंदूक, आज देश के लिए ला रहे मेडल, जानें कैसे तय किया सफर

Madhubani News : भीषण गर्मी से पेयजल की समस्या, अब 19 जगहों पर टैंकर से होगी पानी की सप्लाई

शक थी शराब की निकली ज्वेलरी, कार में 4 क्विंटल गहने देख दंग रह गई पुलिस, जानें मामला

Indian Railway : OSOP योजना बिहार इन प्रोडक्ट के लिए बना वोकल! 50 स्टेशन पर पहुंचा लाभ

SSC CGL Exam : शिक्षक के बेटे ने एसएससी सीजीएल में पाई सफलता, जानिए कौन सा मिला पद

फर्जी जीएसटी धारक हो जाएं सावधान! पकड़े जानें पर जा सकते हैं जेल, व्यापारी बरतें यह सावधानी

बिना नंबर वाले ट्रक से हो रही थी बिहार में शराब की तस्करी, पुलिस ने छापेमारी की तो हुआ खेल का खुलासा

अगर सस्ते में खरीदना चाहते हैं सेकंड हैंड बाइक…तो यहां मिलती है कम दाम में मनपसंद बाइक, जानें दाम

अब WPL में खेलेंगी आरा की बेटियां! दिन रात नेट पर बहा रही है पसीना, इस वजह से बढ़ा क्रेज

दबंगों से हुआ विवाद तो दलित पर टूटा कहर, पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग ! जानें पूरा मामला
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्राट चौधरी का बयान एक छुटभैया नेता के तौर दिया बयान है. पता नहीं बीजेपी ने कैसा नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है. इसका खामियाजा भी बीजेपी को जल्द उठाना पड़ेगा. बहरहाल इस मामले पर सम्राट चौधरी ने भी प्रतिक्रिया दी है. सम्राट चौधरी ने जदयू के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने कोई गलत बात नहीं कही है. मेरी मांग है कि जितने लोग थे, उनकी मेडिकल जांच होनी चाहिए और इसकी जांच सीटिंग जज से होनी चाहिए.. सब साफ हो जाएगा.
.
Tags: Bihar politics, Lalan Singh
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 22:06 IST








