जिला कारागार कौशांबी में लगाया गया हेल्थ कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हेल्प यू फाउंडेशन ने जिला कारागार में लगाया हेल्थ कैम्प,बंदियों का किया गया चेकअप,बंदियों को बांटी दवाइया

यूपी के कौशाम्बी जिला जेल में सामाजिक संस्था हेल्प यू फाउंडेशन के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, हेल्थ कैम्प में लगभग 50 से अधिक बंदियों का चेक अप किया गया । डाक्टरों की टीम ने सभी का चैकअप किया और 37 बंदियों को दवा भी वितरित की।इस दौरान डॉक्टर एस कुमार ,डॉ0 लौकुश व संस्था के अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ,संस्था के सचिव मोहम्मद यासीन, सदस्य आबिद अली,अली अहमद प्रभारी जेल अधीक्षक भूपेश सिंह व डिप्टी जेलर ,इरफान अंसारी,शाह आलम मौजूद रहे। प्रभारी जिला जेल अधीक्षक भूपेश सिंह ने बताया की मरीजों के लिए हेल्थ कैंप का आयोजन लगातार जिला कारागार में चलता रहता है और बंदियों का बेहतर इलाज करवाया जाता है।I

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें