
संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. शादी-ब्याह का मौसम चल रहा है और ऐसे में शराब की खपत बढ़ गई है. जिसके कारण शराब कारोबारी बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी कर रहे हैं. छपरा में बिना नंबर वाले ट्रक से तस्कर शराब लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार चले आए, लेकिन कहीं भी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग सकी और जब डोरीगंज पुलिस ने संदिग्ध ट्रक की जांच की उसके अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ. पुलिस ने ट्रक सहित कार को जब्त कर लिया है. जबकि ट्रक चालक और लाइनर भागने में सफल रहा.
सारण पुलिस ने 56 पेटी अंग्रेजी शराब किया बरामद
डोरीगंज के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश से शराब की बउ़ी खेप छपरा लाई जा रही है. इसके बाद पुलिस शराब की बरामदगी को लेकर अलर्ट हो गयी. छपरा को आरा से जोड़ने वाली पुल पर शराब की डील हीं चल रही थी तभी पुलिस वहां पहुंच गई.
मौके से पुलिस को देखकर ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. वहीं लाइनर जो एक कार से था वह भी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया.पुलिस ने जलालपुर गांव के पास से एक ट्रक पर ले जा रहे 56 पेटी अंग्रेजी शराब जिसकी मात्रा 570 लीटर है को जब्त जब्त कर लिया. जिसकी कीमत का आकलन किया जा रहा है.
ट्रक के इंजन नंबर के आधार पर दर्ज की गई है प्राथमिकी
डोरीगंज के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि शराब बरामदगी के बाद है पुलिस अब इस गिरोह की तलाश में जुट गई है, जो उत्तर प्रदेश के रास्ते शराब लाकर छपरा में सप्लाई करता है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के साथ-साथ कार एवं ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
आश्चर्यजनक बात यह है कि जिस ट्रक को पकड़ा गया है, उसका रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं है. वहीं उक्त ट्रक में चेचिस नंबर भी नहीं है. जिसके कारण ट्रक के इंजन नंबर 01A6283177761 के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं फरार लोगों के विषय में जानकारी ली जा रही है.
.
Tags: Bihar News in hindi, Crime News, Saran News
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:24 IST








