हाइलाइट्स
अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट विवाद
मंत्री खाचरियावास ने कहा दोनों पार्टी से ऊपर नहीं हैं
प्रताप सिंह बोले सीएम के झुकने से पार्टी अगर मजबूत होती है वे झुकें
जयपुर. सचिन पायलट (Sachin Pilot) की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर 15 दिन का अल्टीमेटम देने के बाद गहलोत गुट के ही मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Pratap Singh Khachariyawas) ने कहा कि गहलोत-पायलट विवाद से कांग्रेस को नुकसान हो रहा है. दोनों पार्टी से ऊपर नहीं हैं. दोनों पार्टी का फैसला मानें. खाचरियावास ने सीएम गहलोत को सलाह दी कि वे बड़े हैं. उन पर बतौर सीएम अधिक जिम्मेदारी है. गहलोत झुकें और सबको साथ लेकर चलें.
खाचरियावास ने कहा कि चुनाव से पहले इस विवाद से पार्टी को नुकसान हो रहा है. अगर पार्टी के किसी नेता ने इस विवाद को खत्म करने की पहले नहीं की तो वे खुद आगे आएंगे. राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस मसले पर वे बात करेंगे. खाचरियावास ने कहा कि व्यक्तिगत अहम के लिए पार्टी को नुकासन नहीं पहुंचाना चाहिए. बकौल खाचरियावास मैं सिर्फ एक के लिए नहीं कह रहा हूं.
पायलट के फिर दिखाए बगावती तेवर: कहा- मैं डरने और दबने वाला नहीं, सरकार के खिलाफ किया बड़ा ऐलान
आपके शहर से (जयपुर)

Karnataka Election Result : DK Shivkumar या Siddaramaiah, कौन है CM का प्रमुख दावेदार? Breaking News

Action में Rajasthan Police, आज रात 8 से 12 बजे तक Police का बड़ा Operation |Top News|News18Rajasthan

रिश्ता तय कर आए पिता तो नाराज हो गई बेटी, प्रेमी के हाथों मरवाया, 49 साल का आशिक बोला- ‘मैंने उसे…’

RBSE 8th Result 2023 : राजस्थान बोर्ड आठवीं का रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री ने किया कन्फर्म

आसमान से बरसी आग तो भीलवाड़ा में बढ़े मटकों के दाम, जानें देसी फ्रिज के दाम

Dr. Jaswant का विधायक Baljeet Yadav पर आरोप, 100 Crore से ज्यादा का घोटाला | Rajasthan | Top News

Interest Free Loan: गहलोत सरकार ने 1 साल में किसानों को बांटे 19 हजार 740 करोड़ रुपये, बनाया नया रिकॉर्ड

Bikaner News : गर्मी में ठाकुर जी के लिए चल रहे कूलर और AC, ठंडक के लिए पी रहे हैं केरी का पानी

Pakistan Army का Imran Khan के खिलाफ बड़ा Action ? Shehbaz Sharif | Imran Khan Arrested | Pak Protest

राष्ट्रीय ST आयोग का CS और DGP के खिलाफ समन जारी | Kirodi Lal Meena Andolan | News18 Rajasthan

अजमेर में पुलिस चौकी के सामने लड़की की हत्या, चाकू से गोदकर सरेराह मार डाला, हड़कंप मचा
जिम्मेदारी बड़ी है तो झुकना होगा
खाचरियावास ने कहा कि मेरे साथी विधायक और मंत्री बयान दे रहे तो मैं उनका खंडन नहीं करुंगा. लेकिन अब इन मामलों को निपटाने का वक्त आ गया है,. इन मामलों को लेकर चुनाव में जाएंगे तो ठीक नहीं रहेगा. खाचरियावास ने कहा कि मैंने तो खुद कहा कि मंत्री शांति धारीवाल को ऐसे बयान नहीं देना चाहिए. जिम्मेदारी बड़ी है तो झुकना होगा. सीएम के पास सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. इसलिए सीएम को झुककर सबको साथ लेना होगा.
हाईकमान का फैसला मानना होगा
खाचरियावास बोले सीएम के अहम नहीं होना चाहिए. सीएम के झुकने से पार्टी अगर मजबूत होती है वे झुकें. ये पार्टी सिर्फ अशोक गहलोत और सचिन पायलट की नहीं है. गहलोत और पायलट दोनों को अहम छोड़ना होगा. खाचरियावास ने कहा कि हमें हाईकमान पर भरोसा करना होगा. हाईकमान का फैसला मानना होगा. पहले हमने जो गलतियां की हाईकमान के फैसले के बीच आए वो भी गलत है.
मैं पायलट से घर जाकर मिलूंगा
खाचरियावास ने पायलट की पैरवी करते हुए कहा कि वे अगर भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं तो गलत क्या है? पायलट से बात करनी चाहिए. अगर कोई बात नहीं करता है तो मैं पायलट से घर जाकर मिलूंगा. पायलट पार्टी की एसेट है. हाईकमान का कोई भी फैसला लागू कराने के लिए मैं पार्टी के साथ खड़ा हूं.
.
Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Jaipur news, Pratap singh khachariyawas, Rajasthan Congress, Rajasthan news, Rajasthan Politics
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:15 IST








