वेट लॉस के लिए क्या आप भी लेते हैं दवाइयां? हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स, एक्सपर्ट से जानें वजन घटाने का सही तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

वेट लॉस के लिए सप्लीमेंट लेने से हेयर फॉल की दिक्कत हो सकती है.
मॉर्बिड ओबेसिटी की दिक्कत होने पर बेरिएट्रिक सर्जरी की मदद ले सकते हैं.

Weight Loss Tips Series: वेट लॉस करने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं. इनमें बहुत लोग ऐसे भी है, जो वजन कम करने के लिए सप्लीमेंट्स को बेहतर तरीका मानते हैं और इसी को फॉलो करते हुए तरह-तरह की दवाइयां लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस (Weight loss series) का ये तरीका एक्सपर्ट्स के लिहाज से बिल्कुल सही नहीं है? जी हां, डाइटीशियन के अनुसार वजन कम करने के लिए दवाइयों का सेवन करने से, आपको कई तरह के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.

बता दें कि न्यूज़ 18 के जरिये शुरू की गयी वेट लॉस स्पेशल सीरीज के तहत हमने अपने पिछले आर्टिकल में आपको बताया था कि सर्जरी या कोई और मेडिकल कंडीशन सामने आ जाने पर आप किस तरीके से वेट लॉस कर सकते हैं. तो आज इसी सीरीज के तहत हम डाइटीशियन डॉक्टर इंदुजा दीक्षित से जानेंगे कि वेट लॉस में दवाइयों का सेवन करना किस तरह से नुकसानदायक हो सकता है. साथ ही वजन कम करने का सही तरीका क्या है. बता दें कि डाइटीशियन डॉक्टर इंदुजा दीक्षित लखनऊ स्थित चरक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के आहार और पोषण विभाग में विभागाध्यक्ष के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं.

दवाओं से हो सकते हैं साइड इफेक्ट्स
वेट लॉस के लिए जो लोग लम्बे समय तक दवाएं लेते हैं उनको भविष्य में कई तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है. इनमें हीमोग्लोबिन का कम होना, हेयर फॉल होना, मसल्स वीकनेस, एजिंग, पिगमेंटेशन, बालों का जल्दी सफेद होना और शरीर में कमजोरी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. जो कई और परेशानियों और बीमारियों को न्योता दे सकती हैं.

ये भी पढ़ें: क्या अलग होता है महिला और पुरुष के वेट लॉस का तरीका? क्यों फीमेल जल्दी नहीं कर पाती हैं वजन कम, एक्सपर्ट से जानें वजह

साइड इफेक्ट की वजह
वेट लॉस करने वाली ज्यादातर दवाएं बॉडी में फैट अब्जॉर्शन रोकने का काम करती हैं. इस को लॉन्ग टर्म में लेने से भोजन के जरिये मिलने वाला फैट शरीर में लगना बंद हो जाता है. जिससे बॉडी की वसा अवशोषण करने की क्षमता खत्म होने लगती है. जिसकी वजह से विटामिन्स की कमी भी शरीर में हो सकती है क्योंकि बॉडी में कई ऐसे विटामिन्स होते हैं जिनको अवशोषित करने के लिए फैट की जरूरत होती है. साथ ही बॉडी के वह फंग्शन भी इफेक्ट हों सकते हैं जो फैट पर निर्भर करते हैं. इतना ही नहीं कई दवाएं ज़ुबान के टेस्ट को बेकार करने का काम भी करती हैं. जिससे व्यक्ति को खाने का टेस्ट नहीं आता है और वो धीरे-धीरे खाना छोड़ता जाता है. आगे चलकर जिसके कई दुष्परिणाम हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें: कम समय में करना चाहते हैं वेट लॉस? एक्सपर्ट से जानें Sureshot टिप्स, साफ नजर आएगा फर्क

सप्लीमेंट्स से सर्जरी बेहतर
अगर आपका वजन बहुत ज्यादा है यानी आपको मॉर्बिड ओबेसिटी की दिक्कत है और आपका बीएमआई 40 के ऊपर है. तो ऐसे में भी आपके लिए सप्लीमेंट्स की जगह बेरिएट्रिक सर्जरी की मदद लेना ज्यादा बेहतर हो सकता है. साथ ही लो कैलरी, हाई प्रोटीन, हाई फाइबर वाली डाइट लेना भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है.

बेस्ट है डाइट और एक्सरसाइज
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपके लिए दवाओं से ज्यादा बेहतर होगा कि आप वेट लॉस के लिए डाइट और एक्सरसाइज की मदद लें. दरअसल सेहतमंद रहने के लिए आपके शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेड, मिनिरल और विटामिन्स जैसी चीजों की जरूरत होती है. जिनकी भरपाई लम्बे समय तक सप्लीमेंट्स के जरिये नहीं की जा सकती है. इसलिए वेट लॉस करने के लिए दवाइयों की जगह डाइट और एक्सरसाइज पर ध्यान देना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.

Tags: Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें