
नई दिल्ली. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल डीके शिवकुमार ने मंगलवार को दिल्ली आकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. कांग्रेस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात में कहा कि अगर उन्हें सीएम पद नहीं दिया गया तो वह कोई मंत्री पद कबूल नहीं करेंगे और सामान्य विधायक के तौर पर ही बैठेंगे.
सूत्रों के मुताबिक, शिवकुमार ने खड़गे से कहा, ‘जब से सिद्धारमैया कांग्रेस में आए हैं, वे या तो विपक्ष के नेता के रूप में या मुख्यमंत्री के रूप में सत्ता में हैं.’ डीके शिवकुमार ने इसके साथ ही खड़गे से कहा कि ‘यहां तक कि आप भी सीएम नहीं बन पाए हैं.’
.
Tags: DK Shivakumar, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka News
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 20:08 IST








