
आकाश गौर/मुरैना: जिले के युवा पावर लिफ्टिंग खिलाड़ी कौशल झा ने तमिलनाडु के तेनकासी में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड पदक हासिल कर चंबल का नाम रोशन किया है. उसकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है. साथ ही जिले भर से शुभकामनाएं मिल रही हैं.
कौशल झा ने बताया कि वह पिता के भरोसा पर खरा उतरा. उन्होंने मुझ पर पूरा भरोसा करके तमिलनाडु भेजा था और मैंने उनका भरोसा नहीं तोड़ा व गोल्ड मेडल जीता. यह भी बताया कि मेरे कोच उदय शर्मा ने भी उससे खूब मेहनत करवाई, जिसका फल आज उसे प्राप्त हुआ है.
कौशल ने 53 किलोग्राम भार वर्ग की जूनियर कैटेगरी में यह पदक जीता है. यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में 12 से 17 मई तक चलेगी. कौशल झा मुरैना से 9 मई को रवाना हुए थे और 11 मई को तमिलनाडु पहुंच गए थे.
मम्मी ने कर दिया था विजय तिलक
कौशल ने बताया कि मैं जब घर से तमिलनाडु के लिए निकला तो मम्मी ने विजय तिलक कर दिया और कहा तेरी विजय होगी. सच में मां की दुआ काम आई और मैं आज यह मेडल जीत पाया.
चंबल का पानी है खास
कौशल ने बताया कि इस चंबल के पानी में इतनी शक्ति है कि अगर चंबल के लोग अपने इस पानी की पावर को अच्छी जगह इस्तेमाल कर पाएं तो इस पावन धरा के लोग बहुत अच्छा कर सकते हैं.
इन लोगों ने दी बधाई
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन अरुण शर्मा और डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन विजयराजे सिंह परमार ने कौशल झा की उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी.
.
Tags: Morena news, Mp news, Sports news
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 19:44 IST








