‘मुझे मंत्री जी से बात करनी है, उन्हें धमकी देनी है’, नितिन गडकरी के घर आए फोन पर दिल्‍ली पुलिस की जांच शुरू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित सरकारी आवास के ‘लैंडलाइन’ नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर धमकी दी. पुलिस (Delhi Police) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंनें बताया कि गडकरी के कार्यालय के एक कर्मचारी ने सोमवार रात आया यह फोन उठाया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने अपनी कोई जानकारी नहीं दी और मंत्री से बात कराने को कहा.

उन्होंने कहा, ‘फोन करने वाले ने हिंदी में बात की और कहा ‘मुझे मंत्री जी से बात करनी है, उन्हें धमकी देनी है’ और फोन काट दिया.’ मंत्री के कार्यालय ने मामले की सूचना दिल्ली पुलिस को दी जो मामले की जांच कर रही है. अधिकारी ने कहा, ‘सभी फोन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं. आरोपी ने ‘लैंडलाइन’ नंबर पर फोन किया था इसलिए हम अपराधी तक पहुंचने के लिए नंबर का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. जांच जारी है.’ गौरतलब है कि नागपुर में मंत्री के कार्यालय को इस साल की शुरुआत में दो अलग-अलग मौकों पर इस तरह की धमकी भरे फोन आए थे.

पहले भी आए थे धमकी भरे कॉल, NIA कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) का एक दल मामले की जांच के लिए नौ मई को नागपुर गया था. फोन कथित तौर पर एक हत्या के दोषी जयेश पुजारी उर्फ कांथा द्वारा किया गया जिसे कर्नाटक के बेलगावी में एक जेल से गिरफ्तार किया गया और उसके खिलाफ आतंकवाद रोधी कानून यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

Tags: Delhi police, Union Minister Nitin Gadkari

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें