फॉयल पेपर में रोटी पैक करते समय नहीं करें ये गलती, चुकाने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम, ये हैं इसके 4 बड़े नुकसान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक करना हो सकता है नुकसानदेह
अम्लीय फूड्स को कभी भी एल्युमिनियम फॉयल में नहीं पैक करें

Aluminium Foil Side Effects: आजकल रोटी, पराठों को ज्यादा समय तक गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादातर उपयोग किया जाता है. घर से स्कूल जाते समय बच्चे या फिर ऑफिस जाते समय आजकल एल्युमिनियम फॉयल का ज्यादातर उपयोग किया जाता है. इससे रोटी या पराठे ज्यादा समय तक गर्म रहती हैं. रोटी, पराठा, सैंडविच, सब्जी, कटे हुए फल, सलाद आदि को फ्रेश और गर्म रखने के लिए इस फॉयल का बहुत इस्तेमाल किया जाने लगा है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करने से आपकी सेहत के लिए कई नुकसान हो सकते हैं. यह आपकी सेहत के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल में किन फूड्स को नहीं पैक करना चाहिए और इसके क्या नुकसान हो सकते हैं.

1.अम्लीय पादार्थों को पैक करने से बचें: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक एल्युमिनियम फॉयल में अम्लीय पादार्थों को नहीं पैक करना चाहिए. ये चीजें पैक करने से जल्दी खराब हो सकती हैं. साथ ही इनका केमिकल बैलेंस भी बिगड़ सकता है. टमाटर से बनी चटनी, सिट्रिक फल जैसे फूड्स को एल्युमिनियम फॉयल में नहीं पैक करना चाहिए.

2.बहुत गर्म खाना न करें पैक: कई बार लोग बहुत गर्म खाने को एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं जो सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता होता है. एकदम गर्म खाना पैक करने से उसमें मौजूद केमिकल खाने में मिल जाता है.एल्युमिनियम फॉयल में एकदम।गर्म खाना पैक कर लगातार खाने से लोगों को भूलने की बीमारी (अल्जाइमर) भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- इन 7 बातों का रखें विशेष ख्याल, पेट कभी नहीं होगा खराब, पाचनतंत्र रहेगा मजबूत

3.बासी खाना: कभी भी रात में बचे हुए बासी खाने को एल्युमिनियम फॉयल में लपेटकर नहीं रखना चाहिए. यह सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है.

4.एल्युमिनियम फॉयल में यदि दो घंटे से अधिक देर तक फूड रैप करके रखा रहे तो यह शरीर के लिए बहुत नुकसानदेह होता है. इसमें रखे भोजन में धीरे-धीरे एल्युमिनियम मिक्स हो जाता है, जो शरीर में जिंक की जगह ले लेता है. जिसके कारण शरीर में इंसुलिन के बैलेंस में गड़बड़ी आ सकती है. इससे डायबिटीज होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

इसे भी पढ़ें- सुबह बिस्तर से उठते ही पिएं इस मसाले का पानी, शुगर का है रामबाण इलाज, 5 फायदे जानकर दंग रह जाएंगे आप

5.कमजोर इम्युनिटी: अगर आप लगातार लगभग हर दिन एल्युमिनियम फॉयल में खाना पैक कर उसको घंटों बाद खाते हैं तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को भी कमजोर कर सकता है. जिससे आपके शरीर की बीमारियों और इंफेक्शन से लड़ने की ताकत भी कम हो जाएगी.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें