
सुनील रजक,शिवपुरी. शिवपुरी से पिपरसमा, तानपुर-बमरा-परासरी होकर छर्च बिलौआ तक 56 किलोमीटर लंबी सड़क मार्ग को मंजूरी मिल गई है. इस सड़क के बनने से शिवपुरी से छर्च के बीच 12 किमी की दूरी कम हो जाएगी. पहले इनके बीच 70 किमी की दूरी थी, जो घटकर अब 58 किमी रह जाएगी. इस सड़क से 24 गांव के लोगों को फायदा होगा. 99.56 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण किया जाएगा. अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द टेंडर होने के पश्चात आने वाले जून माह में उक्त सड़क मार्ग का निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों की जनता को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी.
खराब सड़कें भी होंगी दुरुस्त
पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा का कहना है कि अभी तक शिवपुरी से छर्च के लिए श्योपुर मार्ग से बिलौआ होकर जाना पड़ता था। जहां शिवपुरी से छर्च के बीच की 70 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती थी, लेकिन अब इस सड़क मार्ग की स्वीकृति से शिवपुरी से पिपरसमा होकर छर्च तक के लिए सिर्फ 58 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी। जहां बिलौआ से छर्च की 18 किलोमीटर की सड़क बेहद खराब हालत में थी. इस सड़क मार्ग के बन जाने से अब यह सड़क भी दुरुस्त हो जाएगी. जिससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
24 गांव की जनता को फायदा
शिवपुरी के पिपरसमा से तानपुर, लोहा देवी, सालोदा, बमरा, राठखेड़ा, घटाई वेसी, परासरी व दुर्रानी होकर यह सड़क मार्ग छर्च तक पहुंचेगा। इसके बाद यह बिलौआ पर जाकर समाप्त होगा। 56 किलोमीटर नई सड़क मार्ग के बन जाने से छर्च क्षेत्र में जाने के लिए लोगों को अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा जहां दौरानी के जंगलों के बीच से यह सड़क छर्च से बिलौआ तक पहुंचेगी। खास बात यह है कि इस सड़क मार्ग के बन जाने से पोहरी विधानसभा क्षेत्र के 24 से अधिक गांवों के ग्रामीणों की जनता को आवागमन की बेहतर सेवाएं मुहैया हो सकेंगी. एसडीओ हरी वल्लभशर्मा का कहना है कि एक माह के भीतर सड़क के टेंडर होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसे समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करेंगे.
एमपी के पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्रीसुरेश राठखेड़ा ने बताया कि शिवपुरी से छर्च की दूरी पोहरी होकर 70 किलोमीटर है, लेकिन अब इस सड़क मार्ग के बन जाने से परासरी व दौरानी होकर यह दूरी 56 किलोमीटर रह जाएगी. क्षेत्र की 2 दर्जन से अधिक गांव की जनता को इससे लाभ होगा.
.
Tags: Latest hindi news, Mp news, Shivpuri News
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 16:57 IST








