मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्री ध्यान दें! 2 ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव, अब इस स्टेशन से भी यात्रा कर सकेंगे श्रद्धालु

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गुजरात के हापा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट के स्टॉपेज बढ़ाए गए.
DRM वडोदरा ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है.
रेलवे ने प्रयोगात्‍मक तौर पर 6 महीने के लिए एक स्टेशन पर स्टॉपेज बढ़ाया है.

नई दिल्ली. हर साल छुट्टियों के सीजन में लाखों परिवार जम्मू-कश्मीर में कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाते हैं. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इस रूट पर कई स्पेशल ट्रेनें चलाता है, साथ ही कुछ रेल के फेर बढ़ा देता है, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलती है और ट्रेन में कंफर्म टिकट की संभावना बढ़ जाती है. इसी कड़ी में रेलवे ने एक अहम निर्णय लिया है जिससे मां वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है.

कटरा जाने वाले यात्रियों की सुव‍िधा को ध्‍यान में रखते हुए रेलवे ने प्रयोगात्‍मक तौर पर 6 महीने के लिए 2 गाड़ियों के स्टॉपेज में बदलाव किया है. इसके बाद ये दोनों ट्रेनें का एक स्टेशन पर रूकेंगी. आइये आपको बताते हैं आखिर ये कौन-सा स्टेशन होगा और इससे संबंधित रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को किस तरह से इसका फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- बच नहीं पाएंगे बिना टिकट यात्री, सख्ती ऐसी कि एक TC ने वसूला 2.25 करोड़ का जुर्माना, हर दिन 122 लोगों को पकड़ा

राजस्थान के इस स्टेशन पर रुकेगी ये दोनों ट्रेन
गुजरात से राजस्थान होते हुए दिल्ली और फिर वहां से मां वैष्णो देवी धाम तक जाने वाली ट्रेन हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12475) और श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12476) के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं. अब यह दोनों ट्रेन राजस्थान के भवानीमंडी रेलवे स्टेशन पर प्रयोगात्मक तौर पर 6 महीने के लिए रुकेगी.

hapa to shri mata vaishno devi katra train, 12475, 12475 train route, 12475, 12475 train timing, changes in hapa to katra train stoppage,  trains for shri mata vaishno devi katra train, 12475 train route and time, 12476 train route and time, hapa svdk express running status, 12475 train running status 12475 train ticket price

इस बारे में DRM वडोदरा ने ट्वीट करते हुए लिखा, “यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा प्रयोगात्मक आधार पर छ: महीने की अवधि के लिए निम्नलिखित रेलगाड़ियों को *भवानी मंडी* रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.”

ये भी पढ़ें- टिकट स्लीपर का, सफर AC का, ना कोई एक्स्ट्रा चार्ज, बुकिंग के समय रेलवे देता ये मौका! क्या आपने उठाया फायदा

ट्रेन का रूट और टाइमिंग
ये ट्रेन 16 मई 2023 से लेकर 12 नवंबर 2023 तक भवानी मंडी में रात 10.03 बजे पहुंचेगी और 2 मिनट रुककर 10.05 पर प्रस्थान करेगी. वहीं, वापसी में ये ट्रेन 16 मई 2023 से लेकर 12 नवंबर 2023 तक श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-हापा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12476) भवानी मंडी में रात्रि 3 बजकर 58 मिनट पर यहां पहुंचेगी और 4 बजे स्टेशन से रवाना होगी.

बता दें कि हापा-श्री माता वैष्णो देवी कटरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजरात के जामनगर हापा रेलवे स्टेशन से सुबह 5.25 बजे रवाना होती है. यह ट्रेन राजकोट, वांकनेर, सुरेंद्रनगर, विरमगाम, अहमदाबाद, नडियाड, आनंद जंक्शन, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, विक्रमगढ़ आलोट, शामगढ़, भवानीमंडी, रामगंज मंडी जंक्शन, कोटा जंक्शन से होते हुए मथुरा, दिल्ली और पंजाब के विभिन्न स्टेशनों पर रुककर श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचती है.

Tags: Indian Railways, Irctc, Mata Vaishno Devi, Vande Bharat Trains

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें