जी20 संस्कृति कार्यसमूह की बैठक में मेहमानों को परोसा जा रहा है ‘खास’ खाना, खाकर मेहमान बोल रहे… वाह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्‍वर. जी20 संस्कृति कार्य समूह की भुवनेश्‍वर में दूसरी बैठक में शामिल मेहमानों को लजीज व्‍यंजनों के साथ एक ‘खास’ तरह खाना भी परोसा जा रहा है. यह खाना खाकर मेहमान तरीफ किए बिना नहीं रह पा रहे हैं. यह लंच और डिनर दोनों में परोसा जा रहा है. मेहमान इन व्‍यंजनों की रेसिपी और बनाने की विधि भी पूछते हैं. इन्‍हें बनाने वाले शेफ सरकार के इस प्रयास खुश हैं, क्‍योंकि उन्‍हें इससे व्‍यंजनों के और भी तमाम विकल्‍प मिल रहे हैं.

जी हां, यहां बात कर रहे हैं मिलेट्स से बने व्‍यंजनों की. भारत सरकार मिलेट्स को प्रमोट कर रही है. यही वजह है कि भुवनेश्‍वर में चल रही जी 20 संस्‍क‍ृति कार्य समूह की बैठक मिलेट्स से बने तरह तरह के व्‍यंजनों को परोसा जा रहा है.

शेफ मिलेट्स के इतने व्‍यंजन बना रहे हैं कि लंच और डिनर में दोनों में कई कई काउंटर लगाए जा रहे हैं. मिलेट्स से बने व्‍यंजनों का लुत्‍फ बैठक में आए सभी मेहमान उठा रहे हैं और खाने के बाद तरीफ कर रहे हैं. मेहमानों की रुचि को देखते हुए शेफ नए नए व्‍यंजन बनाकर मेहमानों को परोस रहे हैं.

बैठक में शामिल मेहमान भी कर रहे हैं पसंद.

भुवनेश्‍वर में होटल विवांता में जी20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक चल रही है. यहां के शेफ संतोष नायर बताते हैं कि रोजाना 18 से 20 व्‍यंजन मिलेट्स के बनाए जा रहे हैं. इसमें वेज के अलावा नानवेज में मिलेट्स को शामिल किया जा रहा है.

इतना ही नहीं मिलेट्स की मिठाइयां भी मेहमानों को परोसी जा ही हैं. रागी का छेना, मिलेट्स का छेनापोडा भी खास हैं, जिसकों बैठक में शामिल मेहमान पसंद कर रहे हैं. इस तरह जी20 संस्‍कृति कार्य समूह की बैठक की मदद मिलेट्स को भी प्रमोट किया जा रहा है.

Tags: G20, G20 Summit, India G20 Presidency

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें