ड्रामा क्वीन राखी सावंत का नया आरोप, बोलीं- आदिल कर रहा है जेल से मारने की प्लानिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. राखी सावंत जिनका विवादों से गहरा नाता है. ड्रामा क्वीन राखी सावंत अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पसर्नल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. पहले पति से धोखा मिलने के बाद उन्होंने दूसरी शादी आदिल खान से की, लेकिन उन्हें भी कई आरोपों के गुनाह में राखी ने सलाखों के पीछ भेज दिया है. अब राखी ने एक और चौंकाने वाला खुलासा कर आदिल को घेरा है. राखी का दावा है कि मैसूर जेल में बंद उनके पति आदिल खान दुर्रानी अब जेल से ही उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं.

कई आरोप लगाकर अपने पति आदिल खान को जेल पहुंचाने वाली राखी सावंत ने अब एक और मामले में अपने पति को घेर लिया है. राखी का कहना है कि उनके पति आदिल दुर्रानी उन्हें मारने का प्लानिंग बना रहे है और क्योंकि वह खुद जेल में बंद है तो उसने एक शख्स को उनका मर्डर करने की सुपारी दी है. राखी के इस बयान ने सनसनी मचा दी है.

आदिल ने दी जेल से सुपारी?
ईटाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं दुश्मनों से बचने के लिए रोज दुआएं पढ़ रही हूं. आदिल मुझे मारने की प्लानिंग कर रहा है. उसने जेल से एक हत्यारे को मेरी मौत की सुपारी दी है. राखी ने कहा, मुझे यकीन है कि अल्लाह मेरी दुआ कुबूल करेगा. उन्होंने कहा कि राखी सावंत ने अपने पति आदिल को संबोधित करते हुए कहा कि तुम मुझे नहीं मार सकते. तुम ऐसा क्यों करना चाहते हो? प्रॉपर्टी और बदला लेने के लिए?

आदिल जेल से करता है राखी को फोन?
राखी ने यह भी बताया कि उन्हें रोज आदिल का फोन आता है और वह रोज उनसे कहता है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं, मुझे वापस ले लो. लेकिन मैंने उससे कह दिया है कि मैंने तुम्हें माफ कर दिया है लेकिन मुझसे दूर रहो.

आदिल जेल में रच रहा है साजिश!
इसके साथ ही ड्रामा क्वीन राखी ने एक वॉयस नोट भी शेयर किया है, जिसमें एक शख्स राखी को अलर्ट करता हुआ सुनाई दे रहा है. वो शख्स कहता सुनाई दे रहा है, ‘मुझे जो पता चला है आपको बता रहा हूं, मैं आपका शुभचिंतक हूं और अपनी पहचान छुपाकर रखना चाहता हूं. आदिल के बैरेक में कुछ लोग हैं, जिनसे वह आपको मारने की डील कर रहा था. वह अधीक्षक के सामने आपको जिम्मेदार भी ठहरा रहा था और सभी पुलिसकर्मियों को खरीदने के लिए भी तैयार था.’

इस महीने के आखिर तक मिलेगी राखी को जमानत!
राखी उससे बात करती है और आगे कहती है, जब मैंने रमजान में रोजा रखा था तो मैंने उसे माफ कर दिया था. उसने मेरी मां को मार डाला, मुझे धोखा दिया और मेरे पैसे ले लिए, लेकिन मैंने फिर भी उसे माफ कर दिया और सब कुछ अल्लाह पर छोड़ दिया. क्या आपको यकीन है कि वह मुझे मारने की योजना बना रहा है? उस शख्स ने पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, मैं पुष्टि कर सकता हूं कि वह तुम्हें मारने की योजना बना रहा है. मैं तुम्हें गवाह से भी बात करवाऊंगा. राखी ने बताया कि मुझे यह भी पता चला है कि उसे इसी महीने जमानत मिल जाएगी.

Tags: Rakhi sawant

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें