HBSE Result 2023: सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली तृप्ति बनी गुरुग्राम की टॉपर, मां-बाप ने बांटे लड्‌डू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

धर्मबीर शर्मा/गुरुग्राम: हरियाणा की बेटियों का हर क्षेत्र में बोल-बाला है. बेटों के मुकाबले बेटियां आगे निकल चुकी हैं. हाल ही में आए हरियाणा बोर्ड के 12वीं परीक्षा का परिणाम इस बात का गवाह है. प्रदेश भर में बेटियों ने ही बाजी मारी है. गुरुग्राम की बात की जाए तो यहां भी जिले की टॉपर एक बेटी ही है. हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में तृप्ति चौहान 98.6% अंकों के साथ जिले में अव्वल है.

खास बात यह कि तृप्ति सरकारी स्कूल में पढ़कर इस मुकाम पर पहुंची है. तृप्ति चौहान ने ऐसी मानसिकता वाले लोगों को चुप करवा दिया है, जो यह मानते हैं कि सरकारी स्कूलों में काबिल बच्चे नहीं होते. तृप्ति ने बताया कि कड़ी मेहनत और परिवार के साथ होने के कारण ही वह आज इस मुकाम को हासिल कर पाई है. दिन-रात तृप्ति ने मेहनत की और बोर्ड की परीक्षा की तैयारी की।

ढोल बजाकर मनाया जश्न
कहते हैं कि परिश्रम करने वाले ही अपने सपनों को पूरा करते हैं. तृप्ति ने भी यही साबित किया है. तृप्ति का परिवार भी बेटी के प्रथम आने पर काफी खुश है. परिवार ने ढोल के साथ लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की है. परिवार अपनी बेटी को सिविल सेवाओं के लिए तैयार करने में जुट गया है.

बेटियों को दिखाई राह
तृप्ति चौहान ने जिले में टॉप करके जहां अपने परिवार का और जिले का नाम रोशन किया है, वहीं, उन बेटियों को भी एक रास्ता दिखाने का काम किया है, जो पढ़ाई के क्षेत्र में परिवार या समाज के डर से अपनी शिक्षा को पूरा नहीं कर पातीं.

Tags: Gurugram news, Haryana board result, Haryana news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें