
बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र शास्त्री पटना से तकरीबन 25 किलोमीटर दूर तरेत पाली में हनुमंत कथा कर रहे हैं. यहां भारी तादात में लोग पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए पहुंच रहे हैं. उसी हनुमंत कथा का मंगलवार को चौथा दिन है. धीरेंद्र शास्त्री ने सोमवार को बताया था कि वह चौथे दिन 2 बजे कथा शुरू करेंगे. बताया जा रहा है कि वह इससे पहले हनुमान मंदिर में बजरंग बली के दर्शन करेंगे और उसके बाद कथा स्थल पर जाएंगे.
वहीं कथा सुनने के लिए आने वालों की भीड़ बहुत अधिक है और ऐसे में लोग पहले पहुंचकर आगे जगह लेना चाहते हैं. मंगलवार को सुबह-सुबह ही लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी. इसी दौरान मुख्य मंच के सामने वाले पंडाल में पहला घेरा छोड़कर दूसरे घेरे में पंडाल में बैठकर लोग बाबा का इंतजार कर रहे थे. तभी कालीन के नीचे से गए तार में शॉर्ट सर्किट हो गया और स्पार्क करने लगा. इसके बाद वहां भगदड़ मच गई. लोग आना फानन में टेंट से बाहर जाने के लिए बदहवास होकर भागने लगे.
बताया जा रहा है कि तार जल रहा था और ऐसा में लोगों को शंका थी कि कोई बड़ी अनहोनी ना हो जाए. ऐसे में लोग अपना-अपना सामान छोड़कर भागने लगे. इस भागने के दौरान किसी का मोबाइल छूट गया पंडाल में तो किसी का सोने का चेन. इसके बाद में लोग ढूंढते रह गए लेकिन वो सामान नहीं मिला. बहुत लोग न्यूज़ 18 इंडिया के पास अपनी गुहार लेकर पहुंचे थे.
आपके शहर से (पटना)
आपको बता दें कि आज यानी मंगलवार को बागेश्वर धाम सरकार के हनुमंत कथा का चौथा दिन है, लेकिन कथा शुरू होने से पहले शॉट सर्किट होने की वजह है पंडाल में भगदड़ मच गई थी. इससे पहले सोमवार को बागेश्वर धाम ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया था और बागेश्वर ने का भभूत दिया था. इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं से वापस घर जाने की अपील की थी. सोमवार को कुछ श्रद्धालुओं उत्तेजित हो गए थे और बैरियर तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे. कुछ लोग बिजली के खंभे पर चढ़कर बाबा बागेश्वर को देख रहे थे. इसके बाद बाबा बागेश्वर ने लोगों से अपील की थी कि बिजली के खंभे पर चढ़कर दर्शन न करे और ऐसी गलती न करें.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Pt. Dhirendra Shastri
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 14:33 IST








