Wife was dancing with brother in law devar husband turn monster try to kill her murder 2 brothers horrible crime

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

छत्तीसगढ़ के कवर्धा से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने
बेटे की शादी में देवर के साथ बीवी के नाचने पर पति ने किया जानलेवा हमला
छोटे और बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
दोनों भाइयों की हत्या के बाद परिवार के अन्य सदस्यों को भी किया घायल
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा. जिले के वनांचल में दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना तरेगांव थाने के ग्राम वनांचल ग्राम बनगौरा का है. हाल में आरोपी के बेटे की शादी हुई थी, जिसमें परिवार के लोग खुशियां मना रहे थे जो देखते ही देखते मातम में बदल गई. एक दिन पहले ही जिस मंडप में शादी हुई थी, उसी मंडप पर अपने ने ही अपनों का खून बहा दिया.

शराब के नशे में चूर 46 वर्षीय आरोपी तिन्हा पिता सुखू बैगा ने अपने बड़े भाई टिकतू बैगा (50) और छोटे भाई जगत बैगा (26) की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी. दरअसल, पत्नी के साथ छोटे भाई को नाचते-गाते देख बड़ा भाई आग बबूला हो गया. चरित्र शंका के चलते पहले पत्नी पर चाकू से हमला किया. जैसै-तैसे कर वह जान बचाकर भागी. उसके बाद आरोपी ने अपने छोटे भाई जगत बैगा पर हमला किया. बीच बचाव करने आए बड़े भाई टिकतू बैगा के गले में कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घर के अन्य सदस्य आरोपी के जीजा व एक और भाई ने भी उसे रोकने की कोशिश की, जिन पर भी उसने हमला कर दिया. जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गए और फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है. आरोपी तिन्हा बैगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

एक दिन पहले हुई थी बेटे की शादी
एसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी तिन्हा बैगा के बेटे की एक दिन पहले ही शादी हुई थी. शादी की खुशी में घर के लोग नाच गा रहे थे, जिनमें आरोपी की पत्नी भी आरोपी के छोटे भाई जगत बैगा व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नाच गा रहे थे. जिसे देखकर आरोपी को नागवार गुजरा और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका थी. इसी बात को लेकर उसने पहले अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया, जिससे वह जान बचाकर भागी और जान बचाने में सफल रही.

जो बचाव में आया उस पर किया हमला
घर के आंगन में जहां शादी हुई थी वहीं पर उसका छोटा भाई भी नाच रहा था. छोटे भाई पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से से हमला कर दिया. उसके गले पर हमला किया गया. बीच-बचाव करने आए बड़े भाई को भी मार डाला. आरोपी ने अन्य लोगों के ऊपर भी हमला किया. बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिस घर में एक दिन पहले शादी का माहौल था वहां आज दो शवों के अंतिम संस्‍कार की तैयारी चल रही है.

Tags: Chhatarpur news, Crime News, Kawardha news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें