
धीरेन्द्र शुक्ला/चित्रकूट. प्रभु श्री के अन्नय भक्त महाबलि हनुमान जी के वैसे तो कई स्वरूप और अनेक नाम हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट स्थित तोतामुखी हनुमान मंदिर (Tota Mukhi Hanuman Mandir) का स्वरूप जितना अनोखा है उतना ही अनोखा है उनका भोग. तोतामुखी हनुमान मंदिर में सबकी सुनवाई होती है. बिगड़ी बात बन जाती है, जीवन संवर जाता है. बस आपको मंगलवार के दिन अंजनीपुत्र की अराधना करनी होती है.
दरअसल धार्मिक ग्रंथ रामचरित मानस (Ramcharitmanas) की यह चौपाई उस समय चरितार्थ हुई जब तुलसीदास ने भगवान राम के दर्शनों के लिए व्याकुल थे. तब पवन पुत्र हनुमान ने तोते का रूप धारण कर तुलसीदास को आगाह किया था कि जिस संत को आप तिलक लगा रहें हैं वो कोई और नहीं स्वयं प्रभु श्रीराम हैं. इस तरह तुलसीदास को राम के साक्षात दर्शन हो गए. तोते के रूप में हनुमान जी की प्राचीन मूर्ति आज भी चित्रकूट के उसी स्थान पर विराजमान है जहां वो तोते का रूप धारण कर खुद आकर बैठे थे. इस तोतामुखी हनुमान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि ऐसी प्रतिमा दूसरी कहीं नहीं है.
यहां लगता है इस फल का भोग
चित्रकूट के मंहत दिव्य जीवन दास जी बताते हैं कि तोतामुखी हनुमान की यह सिद्ध प्रतिमा एकमात्र ऐसी है जिसमें हनुमान जी की तोते के सामान चोंच निकली हुई है. तोतामुखी हनुमान जी की आराधना अनोखा है और उनका भोग भी अनोखा है. तोतामुखी हनुमान की आराधना में आम के फल का बड़ा महत्व है.
उन्होंने कहा कि तोतामुखी हनुमान मंदिर में आम का भोग लगाने से वो भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं. तोतामुखी हनुमान की अराधना करने से काल सर्प दोष (Kaal Sarp Dosh) दूर होता है. अगर कोई भक्त लगातार 11 मंगलवार सुंदरकांड का पाठ करता है और आम का भोग अर्पित करता है तो काल सर्प के साथ सभी बाधाएं दूर होती हैं.
(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. न्यूज़ 18 लोकल किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chitrakoot News, Dharma Aastha, Hanuman mandir, Hanuman Temple, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 13:32 IST








