Loan Foreclosure Charge : हर किसी को नहीं देना होता यह शुल्‍क, आपको चुकाना होगा या नहीं, जान लीजिए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अधिकतर फोरक्लोजर चार्ज बकाया लोन राशि का 5 फीसदी तक रहता है.
लोन एग्रीमेंट में फोरक्‍लोजर चार्ज का उल्‍लेख होता है.
लोन चुकता करने वाले हर ग्राहक से बैंक यह चार्ज नहीं वसूल सकते.

नई दिल्‍ली. जब से बैंकों ने लोन (Bank Loan) देने की शर्तों को आसान किया है, तब से हमारे देश में बैंक से ऋण लेने वालों की संख्‍या में भारी इजाफा हुआ है. अब तो लोग अपनी हर छोटी-मोटी जरूरतों के लिए बैंक से लोन लेते हैं. मोबाइल से लेकर घर-गाड़ी खरीदने को बैंक लोन देते हैं. जिन व्‍यक्तियों का क्रेडिट स्‍कोर अच्‍छा होता है, उन्‍हें तो बैंक हाथों-हाथ लोन दे देते हैं. लोन एक निश्चित अवधि के लिए दिया जाता है. लेकिन, कोई भी व्‍यक्ति बैंक का पैसा तय समय से पहले चुकता कर लोन से छुटकारा पा सकता है. समय से पहले लोन चुकाने को लोन फोरक्‍लोजर (Loan Foreclosure) कहते हैं. ऐसा करने पर बैंक फोरक्‍लोजर (Loan Foreclosure Charges) चार्ज वसूलते हैं. लेकिन, लोन चुकता करने वाले हर ग्राहक से बैंक यह चार्ज नहीं वसूल सकते.

अगर कोई ग्राहक समय से पहले अपना लोन भरता है तो इससे बैंक को नुकसान होता है. इसीलिए वे इस पर चार्ज वसूलते हैं. हर बैंक के फोरक्‍लोजर शुल्‍क अलग-अलग होते हैं. अधिकतर फोरक्लोजर चार्ज बकाया लोन राशि का 5 फीसदी तक रहता है. लोन एग्रीमेंट में फोरक्‍लोजर चार्ज का उल्‍लेख होता है. इसलिए लोन लेने से पहले फोरक्‍लोजर चार्ज की दर पर जरूर निगाह मारें.

ये भी पढ़ें-  FD को सेविंग का सेफ ऑप्शन मानते हैं, तो ये 3 ट्रिक जरूर जान लें, हर साल मिलेगा बेहतर रिटर्न

किसे नहीं चुकाना होता फोरक्‍लोजर चार्ज
चाहें आप पर्सनल लोन लें या फिर एजुकेशन, बिज़नस, टू-व्हीलर या कार लोन, सभी ऋणों में फोरक्लोजर का विकल्‍प होता है. इस ऑप्‍शन का इस्‍तेमाल आप लोन के बाद उसकी कुछ किस्‍तें जमा कराने के बाद ही ले सकते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार यदि आपने फ्लोटिंग इंटरेस्ट पर लोन लिया था और आप समय से पहले लोन चुकता करते हैं तो आपको फोरक्लोजर चार्ज नहीं देना होता है. फोरक्‍लोजर चार्ज फिक्स्ड इंटरेस्ट पर लिए लोन को समय से पहले बंद कराने पर वसूला जाता है.

कई हैं फायदे
समय से पहले लोन चुकाने के फायदे ही फायदे हैं. ऐसा करने पर ब्‍याज के रूप में कम पैसे तो देने ही पड़ते हैं, साथ ही इससे क्रेडिट स्कोर भी स्‍ट्रांग होता है. आम तौर पर एक साल या 12 ईएमआई चुकाने के बाद ही बैंक पर्सनल लोन फोरक्लोज करने की सुविधा देते हैं. अगर आपको लोन चुकता करने पर फोरक्‍लोजर चार्ज चुकाने हैं, तो पहले इसमें लगने वाले पैसे का पता कर जरूर कर लें.

Tags: Auto and personal loan, Bank Loan, Business news in hindi, Car loan, Loan, Personal finance

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें