एक ट्र‍िक से स्‍कूल टीचर बन गई करोड़पत‍ि, नौकरी को बोला बॉय-बॉय, हर महीने लाखों कमा रही

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


भाग्‍य कब आपका साथ देने लगे, कहा नहीं जा सकता. मगर एक बार वह आपके साथ आ गया तो जिंदगी की तमाम सारी दिक्‍कतों का पल भर में समाधान कर देता है. अब इस स्‍कूल टीचर को ही देख‍िए. गरीब पर‍िवार से थी. पैसों की की कमी थी, इसलिए अच्‍छी खासी डिग्री होने के बावजूद जब बहुत अच्‍छी नौकरी नहीं मिली तो एक स्‍कूल में पढ़ाने लगी. बहुत कम पैसे मिल रहे थे, तभी एक ट्रिक अपनाया और फ‍िर इतना वायरल हुई कि करोड़ों रुपये कमाने लगी. इस मह‍िला की स्‍टोरी सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गई है.

हम बात कर रहे हैं चीन के वुहान शहर की एक किंडरगार्टन शिक्षिका की. कुछ दिनों पहले ही उसने नौकरी से इस्‍तीफा दे दिया है क्‍योंकि उसने अपने एक वीडियो से जितने पैसे कमाए हैं, उतना अगले 10 साल में भी स्‍कूल से नहीं मिल पाता. दरअसल, इस टीचर को एक दिन आइड‍िया आया कि जो वह पढ़ाती है वही, YouTube पर अपलोड कर दे. उसने नर्सरी के बच्‍चों को पढ़ाते हुए अपना वीडियो अपलोड किया और देखते ही देखते लाखों व्‍यूज आ गए. मह‍िला हैरान थी.

” isDesktop=”true” id=”6212309″ >

2 करोड़ 36 लाख रुपये से अध‍िक की कमाई
यूट्यूब पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मह‍िला को चीनी नर्सरी राइम “प्लांटिंग फ्लावर्स इन द गार्डन” चीनी में गाते हुए सुना जा सकता है. इस वीडियो को 100 मिलियन यानी तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं क्‍योंकि उसके टीच‍िंग का तरीका बेहद खास है. बच्‍चे काफी लगाव से उसे सुनते हैं. वह बीच-बीच में हंसाती है, उन्‍हें जोक्‍स सुनाती है.इन वीडियो की बदौलत टीचर ने 71,900 डॉलर कमा लिया, जबक‍ि किंडरगार्टन में उसे महज 430 डॉलर मिलते थे. टीचर ने हाल ही में एक टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के साथ करार भी कर लिया है.सिर्फ 3 लाइव स्‍ट्रीम से मह‍िला को अब तक 2 मिलियन युआन यानी तकरीबन 2 करोड़ 36 लाख रुपये से अध‍िक की कमाई की है.

40 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स
मलेशियाई न्‍यूज पोर्टल ओरिएंटल डेली ने बताया कि इस टीचर के चाइनीज सोशल मीडिया डॉयिन पर 40 लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स हो गए हैं. वह भी महज कुछ महीनों में इनकी संख्‍या काफी तेजी से बढती जा रही है. आप जानकर हैरान होंगे कि कुछ फॉलोअर्स ने ही उन्‍हें टीचिंग को लाइव स्‍ट्रीम‍िंग करने का सुझाव दिया था. इसका नतीजा आश्चर्य करने वाला था. टीचर ने कहा, मैं बहुत खुश हूं, मैंने एक दिन के लिए लाइवस्ट्रीमिंग की और 10 साल से भी ज्‍यादा वेतन के बराबर पैसा मुझे मिल गया. मेरे व्‍यूअर्स को धन्‍यवाद, जो इतना प्‍यार से हमें देखते हैं. हमें सुनते हैं.अब में पूरी तरह से सिर्फ यही काम करने जा रही हूं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें