Delhi Weather: द‍िल्‍ली NCR में छाया धूल का गुब्बार, प्रदूषण लेवल बढ़ा, हल्‍की बार‍िश के बाद हवा में ठंडक, जानें कैसा रहेगा 3 द‍िन मौसम का हाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

द‍िल्‍ली NCR में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश से मौसम बदला
40-75 KMPH की रफ्तार से धूल के साथ चल रही हैं तेज हवाएं
धूल भरी आंधी से द‍िल्ली में वायु गुणवत्‍ता का स्‍तर हुआ खराब

नई द‍िल्‍ली. राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (Delhi NCR Weather) में अचानक मौसम ने करवट बदल ली है. कई द‍िनों से पड़ रही भीषण गर्मी से परेशान लोगों को आज मंगलवार सुबह के वक्‍त थोड़ी राहत तो जरूर म‍िली है. लेक‍िन आसमान में धूल का गुब्‍बार छाया हुआ है. हालांक‍ि सुबह के वक्‍त एनसीआर क्षेत्र में बूंदाबांदी के बाद हवा में ठंडक जरूर महसूस की जा रही है. लेक‍िन धूल भरी आंधी ने लोगों के ल‍िए परेशानी खड़ी कर दी है. गर्मी की तप‍िश से परेशान राजधानी का तापमान सोमवार को 41 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस को पार कर गया.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से आज मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी. राजधानी को हवा से थोड़ी तसल्ली जरूर म‍िली है. लेक‍िन गर्मी से राहत म‍िलती नजर नहीं आ रही है. वहीं, धूलभरी आंधी के चलने के साथ वायु गुणवत्‍ता स्‍तर भी खराब हो गया है.

Delhi Weather: द‍िल्‍ली-NCR में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, हवा की गुणवत्‍ता हुई खराब, जानें अगले 6 द‍िन कैसा रहेगा मौसम

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताब‍िक सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 192 मापा गया है जोक‍ि मध्‍यम श्रेणी में है. हालांक‍ि कल यह सूचकांक 162 मापा गया था. पड़ोसी क्षेत्रों जैसे गाजियाबाद (160), ग्रेटर नोएडा (171), और नोएडा (186) में भी मध्यम AQI स्तर दर्ज किया गया. हालांकि, फरीदाबाद (100) ने संतोषजनक वायु गुणवत्ता की सूचना दी, जबकि गुरुग्राम (273) खराब श्रेणी में रहा.

मौसम व‍िभाग के मुताब‍िक कल बुधवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं, 30-40 KMPH के ह‍िसाब से दिन के दौरान मजबूत सतही हवाएं चलने का पूर्वानुमान भी जताया गया है. बृहस्‍पति‍वार 18 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया गया है.

अध‍िकतम तापमान क्रमश: 41 और 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस र‍िकॉर्ड क‍िए जाने की संभावना जताई है. आज मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है. रविवार को अधिकतम (दिन) तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

मौसम व‍िभाग ने भी सुबह के वक्‍त पूर्वानुमान जताया था क‍ि अगले 2 घंटों के दौरान पूरी दिल्ली और एनसीआर, झज्जर, फरुखनगर, सोहना, नूंह (हरियाणा), चरखी दादरी, कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल (हरियाणा) भिवाड़ी, खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर (राजस्थान) के स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में 40-75 किमी/घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी/तेज हवाएं चलेंगी. कोसली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नारनौल, बावल (हरियाणा) खैरथल, कोटपूतली, अलवर, विराटनगर, राजगढ़ (राजस्थान) के आसपास के क्षेत्रों में धूल भरी आंधी/गरज के साथ बारिश और 40-75 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं.

Tags: Delhi news, Delhi weather, Delhi-NCR region, Weather Udpate

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें