ओवर स्पीड में रोका गया तो किया गजब, ड्राइविंग सीट पर अपने डॉग को बैठाया, पुलिस की तेज नजरों से फिर भी न बचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

एक ड्राइवर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ड्राइविंग सीट पर कुत्ते को बैठाने की कोशिश की.
कोलोराडो पुलिस ने रात में गाड़ी में एक अधिकारी ने ड्राइवर को पैंतरेबाजी करते देख लिया.
उस शख्स ने नशे में होने के लक्षण दिखाने की कोशिश की.

स्प्रिंगफील्ड. नियमों के तोड़ने से पहले लोग उससे होने वाले नतीजों के बारे में शायद ही कभी गंभीरता से सोचते हैं. मगर एक बार जब पुलिस के शिकंजे में फंसते हुए दिखाई देते हैं तो फिर अपने बचाव के लिए तमाम ऐसी हरकतें करते हैं, जिनका कोई मतलब नहीं होता है. ऐसा ही एक कारनामा अमेरिका में देखने को मिला, जब तय स्पीड से ज्यादा रफ्तार (Over Speeding) से गाड़ी चलाने वाले एक शख्स को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उसने फुर्ती के साथ अपने कुत्ते के साथ जगह बदलने की कोशिश की. कोलोराडो (Colorado) में पुलिस ने कहा कि तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए रोके गए एक ड्राइवर ने गिरफ्तारी (Arrest) से बचने के लिए ड्राइविंग सीट पर अपने कुत्ते को बैठाने की कोशिश की.

कोलोराडो पुलिस ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा कि राज्य के पूर्वी मैदानी इलाकों में लगभग 1,300 की आबादी वाले शहर स्प्रिंगफील्ड में रात में गाड़ी से यात्रियों की ओर से निकलने से पहले एक अधिकारी ने ड्राइवर को कार के अंदर पैंतरेबाजी करते हुए देख लिया था. पुलिस ने कहा कि उस शख्स ने कहा कि वह गाड़ी नहीं चला रहा था और साफ तौर से नशे में होने के लक्षण दिखाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने कहा कि जब उससे पूछा गया कि उसने कितनी पी रखी है, तो वह पुलिस अधिकारी से दूर भागने और लगभग 20 गज (18 मीटर) दौड़कर उसे पकड़ लिया गया.

मरे हुए जानवरों से बात करती है ये महिला! नौकरी छोड़कर शुरू किया ये काम, परिवार को नहीं होता दावे पर यकीन

इसके बाद पकड़े गए ड्राइवर को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. अपनी तमाम पैंतरेबाजी के बावजूद ये शख्स पुलिस की गिरफ्त से बच नहीं सका. बाद में पुलिस ने उस व्यक्ति को शराब और नशीली दवाओं के सेवन के साथ ड्राइविंग करने के संदेह के आरोपों और उसकी गिरफ्तारी के पिछले वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया.

Tags: America, America News, Car driver

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें