
सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों के वीडियो अक्सर पोस्ट किए जाते हैं. इनमें कई ऐसे होते हैं जो हमें गुदगुदा जाते हैं. हंसने पर मजबूर कर देते हैं. और अगर वीडियो हाथी का हो तो फिर कहना ही क्या. हाथी को देखना हमेशा ही आनंददायक होता है. उसकी हरकतें दिल छू लेने वाली होती हैं. आमतौर पर हाथी लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाते, इसलिए लोग उनके करीब जाना भी ज्यादा पसंद करते हैं. इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे.
भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने (IFS Susanta Nanda)ट्विटर पर यह वीडियो पोस्ट किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि एक हाथी की नजर पेड़ पर लगे कटहल पर पड़ जाती है. वह ललचा जाता और उसे तोड़ने की जुगत में जुट जाता है. कटहल हाथी से करीब 15-20 फीट ऊपर था. ऐसे में कटहल तक पहुंच पाना गजराज के लिए आसान नहीं था. लेकिन उसने हार नहीं मानी. पहले कटहल तोड़ने के पेड़ पर चढ़ने की कोशिश की. फिर लगा कि ऐसा करना ठीक नहीं, तो पीछे के दोनों पंजों पर खड़ा हो गया और सूंड उठाकर कटहल को तोड़ लाया.
Using hind legs to jack up for the jackfruit????????
Hind legs are super strong in elephants. Imagine supporting more than 4000kgs here. pic.twitter.com/YpxdI1aJ7S— Susanta Nanda (@susantananda3) May 8, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 14:22 IST









