यूनाइटेड किंगडम में ‘मुंहनोचवा’ का आतंक! ज़मीन से सालों बाद निकला, अब मचा रहा है बवाल …

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Cockchafers whacking people in the face: आपको याद होगा कि अपने देश में एक वक्त अलग-अलग हिस्सों से मुंहनोचवा के हमले की खबरें आती थीं. खौफ ऐसा था कि गर्मियों के मौसम में भी लोग घर के अंदर ही सोते थे. इस वक्त ऐसा ही कुछ यूनाइटेड किंगडम के कुछ हिस्सों में हो रहा है. वो बात अलग है कि हमें जिस कीड़े को पहचानने में इतना वक्त लग गया, वो कीड़ा ये लोग पहचान चुके हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पा रहे.

जैसे हमारे देश में बरसात का मौसम आते ही कीट-पतंगे उड़ने लगते हैं. इसी तरह के ब्रिटिशर्स को भी साल में एक बार उड़ने वाले कीड़े दिखाई देते हैं. इस बार ऐसे ही एक कीड़े ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है. ये किसी हेलिकॉप्टर की तरह उनके घर में घुसता है और सीधा चेहरे पर अटैक कर देता है.

धरती फोड़कर निकला ‘मुंहनोचवा’
ब्रिटेन में पाए जाने वाले मुंहनोचवा जैसे कीड़े का नाम कॉकचेफर है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये एक इंच लंबा होता है और किसी हेलिकॉप्टर की तरह घर में घूम-घूमकर परेशान कर देता है. इनकी ब्रीडिंग का तरीका भी अलग ही है. अंडे से निकलने के बाद लार्वा ज़मीन के नीचे रहता है और घास की जड़े खाकर पोषित होता है. करीब 4 साल ऐसा करने के बाद वे जब बाहर आते हैं, तो एक एडल्ट कॉकचेफर के तौर पर लोगों के पार्क और घरों के अंदर घुस जाते हैं. सिर्फ तेज़ आवाज़ के साथ ये न सिर्फ आसपास मंडराते हैं बल्कि चेहरे पर हमला भी कर देते हैं.

हर तरफ दिख रहे हैं कीड़े
इन कीड़ों की संख्या इतनी बढ़ी हुई है कि इस वक्त तरफ इन्हें देखा जा सकता है. यूं तो ये सिर्फ 5 से 6 हफ्ते तक ही ज़िंदा रहते हैं. एक बार में मादा कॉकचेफर 80 अंडे देती है, ऐसे में इनकी संख्या अचानक ही बढ़ जाती है. किसी हेलिकॉप्टर जैसा शोर मचाते हुए ये आते हैं और लोगों के चेहरे पर अटैक करते हैं. चूंकि इनका साइज़ बड़ा होता है, ऐसे में लोग इनसे बचना ही पसंद करते हैं.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें