बाइक राइड कर बुरे फंसे अमिताभ बच्चन-अनुष्का शर्मा, तोड़ दिया ट्रैफिक रूल! मुंबई पुलिस करेगी कार्रवाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. अमिताभ बच्चन ने हाल में सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक शख्स के बाइक पर राइड करते हुए दिखे थे. ऐसा ही एक वीडियो अनुष्का शर्मा का भी सामने आया. अमिताभ और अनुष्का का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है. उनका कहना है कि अमिताभ और अनुष्का ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है. सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन देखते हुए मुंबई पुलिस ने अनुष्का और अमिताभ के खिलाफ कार्रवाई लेने के बात कही.

अब मुंबई पुलिस ने फैन से लिफ्ट लेने वाले अमिताभ बच्चन और बॉडीगार्ड से लिफ्ट लेने वाली अनुष्का शर्मा के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. अमिताभ बच्चन ने सोमवार को अपने फैन का शुक्रिया अदा करते हुए खुद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया और लिखा, ‘राइड के लिए शुक्रिया दोस्त.. तुम्हें नहीं जानता.. लेकिन तुमने एहसान किया और मुझे काम की जगह पर समय पर पहुंचा दिया..”

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, “और तेजी से और न सुलझने वाले ट्रैफिक जाम से बचाने के लिए.. टोपी, शॉर्ट्स और पीले रंग की टी-शर्ट पहने बाइक के मालिक को धन्यवाद.” इसके अलावा, अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने बॉडीगार्ड के साथ बाइक पर जाते हुए दिख रही हैं. बॉडीगार्ड और अनुष्का दोनों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था.

पैपराजी मानव मंगलानी ने अनुष्का शर्मा का वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, “अनुष्का शर्मा बॉडीगार्ड सोनू के साथ बाइक पर जाते हुए. जुहू में एक पेड़ गिर गया था जिसकी वजह से सड़क ब्लॉक हो गई थी.” अमिताभ-अनुष्का की इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट कर राइडर्स के हेलमेट नहीं पहने की बात कही. एक यूजर ने लिखा, “ना मैडम ने हेलमेट पहना है ना उसके बॉडीगार्ड ने.”

अमिताब बच्चन की पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट ने लिखा,”ऐसे ही जल्दी के चक्कर में हमारे भारत की सड़कों पर अच्छे-अच्छे लोग इस दुनिया को अलविदा कह दे रहे हैं. आप तो युआवों के प्रेरणा स्रोत, हमारे भगवान भी हैं. बिना हेलमेट के सड़को पर सफर, ये उम्मीद नहीं थी आपसे.”

Tags: Amitabh bachchan, Anushka sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें