स्कूल के लिए निकली नाबालिग छात्रा होटल में आपत्तिजनक हालत में मिली, लड़का मोबाइल से बना रहा था VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वेद प्रकाश, ऊधम सिंह नगर. उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से नाबालिग लड़की के साथ रेप और वीडियो बनाए जाने का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बाजपुर के दोराहा स्थित एक होटल में छापा मारा. इस दौरान होटल के कमरे से नाबालिग छात्रा और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. पुलिस ने आरोपी युवक और होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी और AHTU प्रभारी बसंती आर्य ने टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर होटल पर छापा मारा. होटल के एक कमरे से दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. जिसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई. पूछताछ में पता चला कि नाबालिग छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी. वह स्कूल जाने के बजाय लड़के के पास पहुंच गई और वह उसे होटल ले गया.

कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि नाबालिग से पूछताछ में उसने युवक पर जबरन रेप करने और मोबाइल से अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. आरोपी का नाम मोनिस है. वह वर्तमान में मोहल्ला मुंडिया पिस्तौर का रहने वाला है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है. मोनिस के खिलाफ धारा 363, 376, 504, 506, 67 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

उन्होंने आगे बताया कि बिना आईडी के कमरा देने, रजिस्टर में डिटेल न रखने पर जसपुर खुर्द काशीपुर निवासी होटल मैनेजर प्रीतपाल सिंह और जिला मुजफ्फरनगर यूपी के मंसूरपुर के रहने वाले उसके सहयोगी परविंदर सिंह के खिलाफ धारा 120बी, 201 और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया गया है.

Tags: Pocso act, Rape, Udham Singh Nagar News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें