नेहा धूपिया ने शादी से पहले, जब घरवालों से कहा- ‘मैं मां बनने वाली हूं, फिर…’ क्या है 72 घंटे की कहानी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) और एक्टर अंगद बेदी (Angad Bedi) की शादी को 5 साल हो गए हैं. साल 2018 में दोनं ने एक-दूसरे का हाथ थामा था. दोनों की अचानक हुई शादी ने लोगों को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों की शादी की चर्चाएं बी-टाउन में ही थीं. इस खबर के बाद फैंस एक बार फिर तब हैरान हो गए, जब नेहा ने शादी के तुरंत बाद अपनी प्रेग्नेंसी की बात रिवील की. शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात को कई लोग पचा नहीं सके और उन्होंने एक्ट्रेस को इसके लिए ट्रोल भी किया. शादी के 5 साल बाद नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि जब शादी से पहले अपने प्रेग्नेंट होने की खबर उन्होंने अपने मम्मी-पापा को दी, तो उनका रिएक्शन कैसा था.

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. दो बच्चों की मम्मी बन चुकी नेहा ने हाल ही में उस 72 घंटे की कहानी को बयां किया, जो उनके मम्मी-पापा ने उन्हें शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात सुनने के बाद दिए थे.

शादी से पहले हो गई थीं प्रेग्नेंट
नेहा धूपिया ने हाल ही में ‘टाइम्स नाउ डिजिटल’ के साथ एक बातचीत की, जिसमें उन्होंने 5 साल पुराना वो राज खोला, जिसको कोई नहीं जानता था. नेहा धूपिया ने शादी से पहले प्रेग्नेंट होने के बारे में बात खुलकर बात की. उन्होंने खुलासा किया कि जब उनके माता-पिता ने इस खबर के बारे में पता चला तो उनकी कैसे प्रतिक्रिया थी.

72 घंटे की कहानी
एक्ट्रेस ने बताया, ‘हमने बिना किसी पैमाने के शादी की थी. मैं शादी करने से पहले ही प्रेग्नेंट थी, इसलिए जब हमने जाकर अपने माता-पिता को खबर दी, तो वे बोले यह बहुत अच्छा है, लेकिन आपके पास शादी करने के लिए सिर्फ 72 घंटे हैं. मुझे ढाई दिन का समय दिया गया था, ताकि मैं बॉम्बे वापस जाकर शादी कर सकूं. बस फिर हमने कहा चलो चलते हैं और दोनों ने शादी कर ली.

मां का अंगद से है खास लगाव
एक अन्य इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी मम्मी का अंगद बेदी के प्रति लगाव के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि मेरी मां मनपिंदर उर्फ बबली धूपिया मेरे और अंगद के रिलेशन से खुश थीं. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो दूसरे रिश्तों में भी थीं, लेकिन उनकी मां कहती थीं कि अंगद बहुत अच्छा है, तुम दूसरे लोगों को क्यों डेट कर रही हो? एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि हमेशा अंगद ही अंगद, मेरे घर में और कोई नाम ही नहीं होता था.

जिम, प्यार और शादी
नेहा और अंगद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी. पहली नजर में ही अंगद नेहा को दिल दे बैठे थे, लेकिन नेहा की तरफ से उस वक्त ऐसा कुछ नहीं था, फिर एक दोस्त का पार्टी में मुलाकात हुई और दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगेऔर फिर ये रिश्ता शादी में बदल गया.

10 मई 2018 को गुरुद्वारा में हुई थी गुपचुप शादी
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने 10 मई 2018 को दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी करके सभी को चौंका दिया था. नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की थी. शादी से पहले दोनों की मेहंदी की रस्म भी हुई थी, जिसकी तस्वीरें बाद में सामने आईं थीं.

Tags: Angad Bedi, Neha dhupia

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें