गुमला के फुटपाथी सब्जी दुकानदारों को वेंडिंग मार्केट में किया गया शिफ्ट, जानें डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनंत कुमार/गुमला. स्वच्छ गुमला सुंदर गुमला के उद्देश्य से जशपुर रोड और पालकोट रोड के फुटपाथी सब्जी विक्रेताओं को क्रमश: बढ़ाइक मुहल्ला, बड़ा दुर्गा मंदिर के सामने टंगरा मार्केट में और पालकोट रोड नगर परिषद वेंडिंग मार्केट में शिफ्ट किया गया. उक्त स्थानों पर कुल 104 सब्जी विक्रेताओं को स्थायी रूप से स्थान मिला. इनमें से 89 विक्रेताओं को स्टॉल मिले, जबकि 15 विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में ही टेंट लगाकर स्थान दिया गया. उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें भी स्टॉल मुहैया कराया जाएगा. फुटपाथी दुकानदारों के हटने से सड़क जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा.

नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि फुटपाथी दुकानदारों को धूल, मिट्टी, प्रदूषण का सामना तो करना ही पड़ता था. साथ ही खुले आसमान के नीचे सड़क किनारे बैठने विशेषकर बरसात के मौसम में या आंधी तूफान आने पर बड़ी अनहोनी की आशंका होती थी. सभी सब्जी विक्रेताओं की सुरक्षा नगर परिषद का दायित्व है.

उन्होंने कहा कि शुरू में सभी सब्जी विक्रेता सशंकित थे, किंतु नियमित बैठक कर विक्रेताओं की सभी शंकाओं को दूर करते हुए, उन्हें विश्वास दिलाया गया कि नगर परिषद उनके सुख-दुख में सदैव साथ है. उनकी भलाई के लिए उन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया गया. साथ ही कहा की नया स्थान पर बिछाने के लिए चटाई भी नई होनी चाहिए. इसलिए सभी विक्रेताओं को एक-एक नई चटाई उपहार स्वरूप दी गई. देर रात तक मार्केट में ग्राहकों का तांता लगा रहा.

सब्जी विक्रेता बसंत साहु ने बताया कि पहले सड़क किनारे सब्जी बेच रहे थे. भीड़-भाड़ अधिक हो रही थी. सड़क जाम की भी समस्या होती थी. आज से वेंडिंग मार्केट में सब्जी बेच रहे हैं. सब दुकानदार एक जगह लगाएंगे तो यहां बिक्री अच्छी होगी.

अन्य सब्जी विक्रेता सत्यनारायण ने बताया कि पूर्व में सड़क किनारे सब्जी बेचते थे. मन में हमेशा डर भय बना रहता था. अब नगर परिषद द्वारा स्थायी रूप से टंगरा मार्केट में स्टॉल उपलब्ध कराया गया है. अब यहां सब्जी बेच रहे हैं. जिससे अच्छा लग रहा है. ग्राहकों को जानकारी होगी तो सब्जी लेने यहां भी आएंगे.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 09:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें