Gold-Silver Price Today: मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में आज भी बदलाव नहीं, जानें आज के दाम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल भटनागर/मेरठ. सोने और चांदी के आभूषण खरीदने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है. बीते सप्ताह की तरह ही मेरठ सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव में एक बार फिर से स्थिरता दिखाई दे रही है. मंगलवार को यहां प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 61,350 रुपये का है. वहीं, एक किलोग्राम चांदी की कीमत 71,800 रुपये है. सर्राफा व्यापारी अनुराग का कहना है कि सोने व चांदी के रेट में स्थिरता कब तक रहेगी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता. ऐसे में लोग समय रहते सोने व चांदी के आभूषणों की खरीदारी कर लें, क्योंकि आने वाले समय में इनके भाव में उछाल देखने को मिल सकता है.

अगर आप मेरठ सर्राफा बाजार या किसी भी सर्राफा दुकान से सोने व चांदी के आभूषण खरीदने जाना चाहते हैं तो गहने की चॉइस करते समय 22 कैरेट सोने का ही चुनाव करें. क्योंकि इसकी मजबूती व आकर्षण के लिए सबसे बेहतर यही कैरेट रहता है. मंगलवार को प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोना के लिए 56,237 रुपये चुकाने होंगे. डायमंड की जूलरी में प्रयोग होने वाले प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना का दाम 46,012 रुपये व 14 कैरेट का दाम 35,787 रुपये है. इसमें जीएसटी पर मेकिंग चार्ज अलग से है.

चांदी के दाम में भी नहीं हुई बढ़ोतरी

आपके शहर से (मेरठ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मंगलवार को चांदी के भाव पिछले दो दिनों की ही तरह 71,800 रुपये प्रति किलो है. बीते रविवार को चांदी के रेट में 700 रुपये की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद इसका दाम 71,800 रुपये हो गया था. वहीं, शनिवार को एक किलो चांदी का 71,100 रुपये मूल्य था. शुक्रवार को यह 74,950 रुपये, गुरुवार को 75,000 रुपया प्रति किलो दाम था. बीते बुधवार को चांदी की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद यह 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था.

Tags: Gold Rate Today, Meerut news, Silver Price Today, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें