कर्नाटक CM की होड़ में नया मोड़, शिवकुमार ने अचानक रुख किया कड़ा, सिद्धारमैया बैकफुट पर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ नए मोड़ पर.
शिवकुमार ने अपना दिल्ली दौरा अचानक रद्द कर दिया.
केंद्रीय नेताओं ने सीएम पद के दोनों दावेदारों को दिल्ली बुलाया था.

बेंगलुरु. कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए के टकराव में नया मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री पद के दो दावेदारों में से एक राज्य के पार्टी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने अचानक अपना दिल्ली दौरा रद्द कर दिया. शिवकुमारा के पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से बुलावे के बाद सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंचने की उम्मीद थी, मगर उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर दिल्ली का दौरा रद्द कर दिया. NDTV की एक खबर के मुताबिक उन्होंने एक विशेष इंटरव्यू में बताया कि सोनिया गांधी ने मुझसे कहा कि ‘मुझे आप पर भरोसा है कि आप कर्नाटक का उद्धार करेंगे.’

यह पूछे जाने पर कि अगर उनके इस कदम को विद्रोह के रूप में देखा जाता है, तो शिवकुमार ने कहा कि ‘मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा, यह मेरा तरीका नहीं है. कुछ भी मत समझो. मेरे पास अपना दिमाग है. मैं बच्चा नहीं हूं. मैं एक जाल में नहीं गिरूंगा.’ सिद्धारमैया पहले से ही दिल्ली में हैं. उनके पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं से मिलने की उम्मीद थी. मगर पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि वो बैठक नहीं हुई. पार्टी के विधायकों के मूड को भांपने के लिए कांग्रेस ने जिन नेताओं को भेजा था, उनकी रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद केंद्रीय नेताओं ने सीएम पद के दोनों दावेदारों को दिल्ली बुलाया था.

शिवकुमार का दावा- उनके पास ‘नंबर’ है
इससे पहले सोमवार को शिवकुमार ने दावा किया था कि उनके पास ‘नंबर’ है. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘कल 135 विधायकों ने अपनी राय दी है और एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित किया है, कुछ ने अपनी निजी राय दी है. मेरी शक्ति 135 विधायक हैं. मेरे नेतृत्व में कांग्रेस ने 135 सीटें जीती हैं.’ उन्होंने एचडी कुमारस्वामी के साथ गठबंधन सरकार के गिरने के बाद पार्टी के पुनर्निर्माण का श्रेय भी लिया, क्योंकि लगभग 20 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे. उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि ‘साहस वाला एक शख्स बहुमत बनाता है और मैंने इसे साबित कर दिया है. मैं यह खुलासा नहीं करना चाहता कि पिछले पांच सालों में क्या हुआ है.’

कर्नाटक की चुनौती से कैसे निपटेगी कांग्रेस? शिवकुमार के बयान ने बढ़ाई चिंता, आज दिल्ली पहुंचेंगे DK

सिद्धारमैया ने कहा- ये आखिरी चुनाव
शिवकुमार ने कहा कि जब हमारे विधायक पार्टी से बाहर गए, तो मैंने हिम्मत नहीं हारी और साहस के साथ जिम्मेदारी कबूल की. मल्लिकार्जुन खड़गे वरिष्ठ नेता हैं और सोनिया और राहुल गांधी को हम पर भरोसा है. हम इस मामले को उन पर छोड़ देंगे. मगर शांति बनाए रखते हुए शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच चयन करना कांग्रेस के लिए मुश्किल होगा. शिवकुमार को पार्टी के रणनीतिकार और संकटमोचक के रूप में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया राज्य के सबसे बड़े जन नेताओं में से एक हैं. हालांकि शिवकुमार पर भ्रष्टाचार के कई मामले चल रहे हैं. इसके विपरीत सिद्धारमैया की छवि साफ है. 75 साल के सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व को भेजे संदेश में यह भी कहा कि यह उनका आखिरी चुनाव होगा.

Tags: Congress, DK Shivakumar, Karnataka Assembly Election 2023, Siddaramaiah

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें