‘The Kerala Story’ मचा रही बॉक्स ऑफिस पर गदर, 10 दिन में अदा ने आलिया को छोड़ा पीछे, OTT पर इस दिन होगा धमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. अदा शर्मा बीते कुछ दिनों में एक नया चर्चित नाम बन गई हैं. अदा की अभिनीत फिल्म ‘दि केलर स्टोरी’ दर्शकों को लगातार अट्रैक्ट कर रही है. माउथ ​पब्लिसिटी का फायदा अदा की फिल्म को लगातार मिल रहा है और इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में साफ दिख रहा है. सुदी​प्तो सेन की रियल घटना पर बेस्ड इस फिल्म को लोग पसंद कर रहे हैं और अदा की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं. दूसरी तरफ ​फिल्म को लेकर विवाद भी हो रहा है. अब फिल्म के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. साथ ही फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है.

अदा शर्मा ने बॉलीवुड के साथ ही साउथ की फिल्मों में भी काम किया है. लेकिन ‘दि केरल स्टोरी’ अदा के लिए बेहद खास बन चुकी है. फिल्म ने अदा के कॅरियर को नया उछाल दे दिया है. फिल्म 5 मई को रिलीज हुई थी और बीती 15 मई को फिल्म ने 10 दिन पूरे कर लिए हैं. खास बात यह है कि पहले ही दिन से फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी थी. नतीजन दसवें दिन के कलेक्शन के बाद फिल्म ने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है.

‘गंगूबाई’ पर भारी पड़ी ‘शालिनी उन्नीकृष्णन’
अदा शर्मा की फिल्म ‘दि केरल स्टोरी’ ने रिलीज के दसवें दिन अनुमानित 23 करोड़ का बिजनेस किया. यानी अब तक फिल्म ने 136 करोड़ के करीब बिजनेस कर लिया है और इसी के साथ एक नया​ रिकॉर्ड भी बना लिया है. ‘शालिनी उन्नीकृष्णन’ यानी अदा यह फिल्म हाइएस्ट ग्रॉसिंग वीमन सेंट्रिक मूवी की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. फिल्म ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को पीछे छोड़ दिया है, जिसका कलेक्शन 129.10 करोड़ रुपये रहा था. इसके अलावा आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ अब खिसकर तीसरे पायदान पर पहुंच गई है.

‘The Kerala Story’ एक्ट्रेस की चर्चा, विक्रम भट्ट ने किया था इंट्रोड्यूस, एक्टिंग के साथ 5 कलाओं में माहिर

हाइएस्ट ग्रॉसिंग वीमन सेंट्रिक मूवी लिस्ट
1. दि केरल स्टोरी: 136 करोड़, कमाई जारी
2. गंगूबाई काठियावाड़ी: 129.10 करोड़
3. राजी: 124 करोड़
4. मणिकर्निका: 92.19 करोड़
5. वीरे दी वेडिंग: 83 करोड़
6. दि डर्टी पिक्चर: 80 करोड़
7. नीरजा: 75.65 करोड़
8. डियर जिंदगी: 68 करोड़
9. मैरी कॉम: 64 करोड़
10. क्वीन: 61 करोड़

ओटीटी रिलीज डेट आई सामने
अदा शर्मा की फिल्म ‘दि केरल स्टोरी’ की ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ​खबर है कि सुदीप्तो सेन की यह फिल्म 7 जुलाई को जी5 पर रिलीज होगी. फिल्म में योगिता बिहानी, सिद्धि इडनानी और सोनिया बलानी ने भी अहम भूमिका निभाई है.

Tags: Adah Sharma, Alia Bhatt, Box Office Collection

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें