प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद की फरार चल रही पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट का नोटिस जारी हुआ है. लुक आउट नोटिस जारी होने के बाद अब शाइस्ता परवीन विदेश नहीं भाग सकेगी. फिलहाल, पुलिस भी शाइस्ता परवीन की तलाश कर रही है.
दरअसल, उमेश पाल शूटआउट केस में आरोपी शाइस्ता परवीन पर 50 हज़ार रुपए का इनाम भी रखा गया है. शाइस्ता परवीन के साथ ही पांच -पांच लाख रुपए के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है. फिलहाल, लुकआउट नोटिस की सूचना देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों को भेजी गई है. ऐसे में अब हवाई और जल मार्ग से शाइस्ता परवीन और उसके शूटर्स विदेश नहीं जा सकेंगे.
जानकारी के अनुसार, उमेश पाल शूटआउट केस की जांच कर रही प्रयागराज पुलिस ने शाइस्ता और दो अन्य साथियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कराया है. प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरेट ने गृह मंत्रालय की गाइड लाइन का पालन करते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया है. हालांकि पांच लाख रुपए के इनामी एक अन्य शूटर अरमान के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी होने की कोई खबर नहीं है.
आपके शहर से (इलाहाबाद)

UP Nikay Chunav Result 2023 : 21 साल की उम्र में सुजाता बनी पार्षद, कनिहार वार्ड से जीता चुनाव

CISCE Board Topper Story: 12th में आए 97%, पाया टॉप 8वां स्थान, कृतिका सोनकर बनना चाहती है IAS

ICSE 2023 Topper: बोर्ड एग्जाम में प्रयागराज का डंका, बिना कोचिंग मावरा नसीब को देश में मिला तीसरा स्थान

UP: सपा प्रत्याशी ने अतीक अहमद के सिर फोड़ा हार का ठीकरा, बोले- अखिलेश आते तो भी हारते

UP निकाय चुनाव में 50 लाख का गुटखा और पूड़ी डकार गए कार्यकर्ता, हैरान करने वाले हैं कई आंकड़े

CBSE Exam Results 2023: सीबीएसई रिजल्ट मामले में प्रयागराज सबसे पिछड़ा, जानिए क्या है कारण

UP Nikay Chunav 2023: अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के शूटर बच्चा पासी की बहन भी जीतीं चुनाव, जानें किसे हराया

संगम नगरी प्रयागराज में आकर्षण का केंद्र बनी सब्जी की दुकान, जानिए इसकी खासियत

Prayagraj news : अब शहरों में बिक रही गांव वाली फ्री दूब घास , जानिए कितनी होती है कमाई ?

UP Nikay Chunav 2023 Result: अतीक अहमद की कब्र पर तिरंगा लगाने वाले कांग्रेस प्रत्याशी का हुआ ये हाल, जानें कितने वोट मिले
फिलहाल, शाइस्ता परवीन के साथ ही गुड्डू मुस्लिम और साबिर उमेश पाल शूटआउट केस में नामजद आरोपी हैं. 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की हत्या की गई थी. घटना के बाद से ही शाइस्ता परवीन के साथ ही गुड्डू मुस्लिम और साबिर फरार चल रहे हैं. प्रयागराज पुलिस के पास पुख्ता जानकारी है कि शाइस्ता परवीन का पासपोर्ट बना हुआ है और वह विदेश भाग सकती है. हालांकि शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के पासपोर्ट के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Atiq Ahmed, Atiq ahmed dead, Mafia Atiq Ahmed, Umesh yadav, UP police
FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 08:32 IST









